मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल परिसर में रविवार को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल द्वारा किया गया। इस अवसर पर एमजी चैरिटेबल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रोहित सिंघल, वरदान सेवा संस्थान नेत्र चिकित्सालय प्रेमपुरी के अध्यक्ष शिवचरण दास गर्ग भी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनन्त द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया।
एमजी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर के सहयोग से विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में आँखों के निःशुल्क विराट चिकित्सा कैंप का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी की वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल (एम.बी.बी.एस, एम.एस.) के द्वारा शिविर में रोगियों के नेत्रों का परीक्षण कर उनको उचित उपचार परामर्श के साथ ही चिकित्सा सेवा प्रदान की जा रही हैं। अक्टूबर माह के मासिक शिविर में कुल 75 लोगों को डॉ. स्वाति अग्रवाल द्वारा उचित परामर्श प्रदान करते हुए आवश्यकता के आधार पर दवाईयों का निःशुल्क वितरण भी किया। शिविर में 24 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत पाये जाने पर उनकी स्वीकृति पर निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। विद्यालय में आगामी नेत्र चिकित्सा शिविर 22 नवम्बर को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जायेगा।

इस दौरान मुख्य रूप से एमजी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल, उपाध्यक्ष रोहित सिंघल, वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय प्रेमपुरी के अध्यक्ष शिवचरण दास गर्ग, प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनन्त मौजूद रहे। शिविर के आयोजन में चिकित्सक डॉ. स्वाति अग्रवाल, उनके सहयोगी कर्मचारियों के साथ ही एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

महाराजा अग्रसेन जी महाराज की धूमधाम से मनाई गई जयंती
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की माता महालक्ष्मी जी की एक विशाल शोभायात्रा हर साल की भांति मेहता क्लब से शुरू हुई जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया सबसे पहले महाराज जी के सामने दीप प्रज्वल किया गया जिसे समाजसेवी गौरव स्वरूप, अंजू अग्रवाल, अशोक






