श्रीराम कॉलेज में गृह विज्ञान एवं पर्यटन विभाग द्वारा गेट-टुगेदर पार्टी में डांस, मस्ती के साथ नए छात्रों का स्वागत

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था श्रीराम कॉलेज के गृह विज्ञान एवं पर्यटन विभाग द्वारा विद्यार्थियों में आपसी सौहार्द, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष गेट-टुगेदर पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, एकल नृत्य, समूह नृत्य, हास्य व्यंग कार्यक्रम, युगल नृत्य, गायन का शानदार प्रदर्शन किया गया। सभी विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम में बडे़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीराम ग्रुप आफ कॉलेजेज के संस्थापक चेयरमैन डॉ.एससी कुलश्रेष्ठ, डॉ.एसएन चौहान (परीक्षा नियंत्रक), डॉ.सौरभ मित्तल (उप-प्राचार्य श्रीराम कॉलेज), डॉ.विनीत कुमार शर्मा (डीन एकेडमिक्स), डॉ.पूजा तोमर (डीन बेसिक साइंस), डॉ.श्वेता राठी (डीन होम साइंस विभाग) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर गृह विज्ञान विभाग की डीन डॉ.श्वेता राठी द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट करके उनका स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत द्वारा गणेश वंदना से की गई। उपस्थित सभी अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि डॉ.एसएन चौहान द्वारा सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गृह विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों में बहुत से गुणों का भंडार है। इस कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का अदभुत एवं शानदार प्रदर्शन किया है। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता सोफिया अंसारी के साथ अलीशा, कासिफा, हुमैरा और स्नेहा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में .मिस फ्रेेशर तथा मिस्टर फ्रेेशर का खिताब भव्या तथा साहील को दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में गृह विज्ञान विभाग की रूबी पोशवाल, ईशा अरोरा, आयशा, दीपश्री तथा विनीता आदि का योगदान रहा।

मुजफ्फरनगर में कल 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जनपद में 23 अक्टूबर 2026 को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने आदेश जारी कर सभी संबंधित शिक्षण

मुजफ्फरनगर में उर्वरक की कालाबाजारी पर निगरानी तेज, 28 स्थानों पर छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने और खाद की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। शासन के निर्देशों और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेशों के अनुपालन में जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया के नेतृत्व में गठित

नगर निगम ने मायापुर हेड रेगुलेटर पर चलाया विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर निगम द्वारा डाम कोठी के निकट मायापुर हेड रेगुलेटर पर वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकान्त, सफाई निरीक्षक मोहित कुमार, पर्यावरण पर्यवेक्षक सलेख चंद, नीरज, बलराम, दीपक, प्रदीप एवं विक्रांत सहित नगर निगम के लगभग 60 सफाई कर्मचारी शामिल हुए और लगभग 8 टन कूड़ा

श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने की अर्द्धकुंभ के दौरान मांस मदिरा बिक्री पर रोक लगाने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अर्द्धकुंभ मेले के दौरान कुंभ क्षेत्र में मांस मंदिरा की बिक्री व सेवन पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाये जाने की मांग की है। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि अर्द्धकुंभ की

उत्तराखंड में मजबूत हो रही सपा-सत्येंद्र कुमार राय

हरिद्वार (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष और सदस्यता अभियान प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय के हरिद्वार पहुंचने पर प्रदेश सहप्रभारी महंत शुभम गिरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ललतारौ पुल स्थित पार्टी कार्यालय पर फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि अगले वर्ष

संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग-आफताब अहमद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा हरिद्वार के पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हरियाणा के नूंह से विधायक आफताब अहमद ने प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग सत्ता में बने रहने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रहे हैं। संविधान से मिला मत का अधिकार

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal