मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री रामलीला भवन नई मंडी में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव का समापन प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक व तिलक उत्सव के साथ अत्यंत श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सर्वप्रथम गुरु वशिष्ट ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रभु श्री राम का राजतिलक किया भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न को प्रभु की सेवा में खडे एवं हनुमान जी को प्रभु के चरणों में बैठा देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गए, तत्पश्चा कमेटी के मंत्री अशोक गर्ग, कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया व समस्त कमेटी ने प्रभु श्री राम को तिलक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया इस अलौकिक दृश्य को देख पूरा पंडाल जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। तत्पश्चात मुरादाबाद से आए उच्च कोटि के कलाकारों द्वारा महाराजा अग्रसेन के जीवन, उनके आदर्शो व ” एक ईंट एक रुपया ” के समाजवादी सिद्धांत व माता लक्ष्मी का वरदान और अग्रोहा की स्थापना पर आधारित एक बहुत ही सुंदर नाटिका का भव्य मंचन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी एवं उद्यमी राकेश बिंदल व सतीश गोयल ने महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। राकेश बिंदल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की सामाजिक व्यवस्था और माता लक्ष्मी के वरदान से हुई अग्रोहा की स्थापना का इतिहास आज भी संपूर्ण समाज को एकजुट रहने, समानता और एक-दूसरे के सहयोग से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुनील सिघल मावे वाले, दिनेश बंसल, अनिल तायल व काफी संख्या में वैश्य बंधुओ की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के उपरांत कमेटी द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कमेटी के अशोक गर्ग, आदित्य भरतिया, राजीव अग्रवाल, अभिषेक कुच्छल, उपेंद्र मित्तल, संजय जिंदल काका, मुकेश गुप्ता, राजेश गोयल, विवेक गर्ग, विदित गुप्ता, शरद गोयल विवेक बंसल, बृज गोपाल छारिया आदि ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का पटके पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

मुजफ्फरनगर में कल 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जनपद में 23 अक्टूबर 2026 को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने आदेश जारी कर सभी संबंधित शिक्षण






