मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम हरैटी के प्रधान के पुत्र रोहन राठी की हत्या के मामले के सही खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हालांकि, पुलिस इस मामले का खुलासा करती हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उनसे मृतक की मोटरसाइकिल, एप्पल का मोबाइल फोन एवं स्मार्ट वाॅच बरामद कर चुकी है लेकिन परिजन इस मामले के खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं। उनकी मांग है कि हत्या का सही खुलासा होना चाहिए। वहीं इस मामले में एसएसपी द्वारा गठित एसआईटी ने भी कई एंगल से जांच की है। हालांकि, अभी तक पुलिस की किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। हरैटी के प्रधान विवेक राठी ने ही दो दिन पूर्व इस धरना प्रदर्शन का आह्वान करते हुए वीडियो जारी किया था, जिस पर बुधवार से धरना प्रदर्शन शुरू हो गया। भाकियू के एनसीआर अध्यक्ष विकास शर्मा ने पुलिस कार्यालय में ही खड़े होकर पुलिस पर जमकर आरोप लगाये। उन्होंने धरने को अनिश्चितकाल तक चलाने का आह्वान भी उपस्थित लोगों से किया। एसएसपी कार्यालय परिसर में फिलहाल धरना प्रदर्शन जारी है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सभी सत्तर सीटों पर चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय नागरिक पार्टी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। नवगठित राष्ट्रीय नागरिक पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी संविधान की मूल उद्देशिका पर चुनाव लड़ेगी। 70 में 68 सीटों पर बराबर संख्या में पुरूष व महिला उम्मीदवार उतारे जाएंगे। जबकि 2 सीटे किन्नर समुदाय को दी जाएंगी। राष्ट्रीय नागरिक पार्टी के अध्यक्ष






