लक्ष्मण विहार स्थित राजवंशी धर्मशाला में विजय दशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लक्ष्मण विहार स्थित राजवंशी धर्मशाला में विजय दशमी का पर्व बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाया गया जिसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद गर्ग तथा संचालन महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीद राजा रतन चंद जी की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके बाद माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि कुलदीप कंसल का स्वागत एडवोकेट शलभ गुप्ता एवं राजेन्द्र प्रसाद गर्ग द्वारा संयुक्त रूप से पटका पहनाकर किया गया। महिला सभा की अध्यक्ष अनुराधा गुप्ता एवं गुंजन गर्ग ने श्रीमती अनिता राजवंशी पूर्व केंद्रीय महिला उपाध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में अनीता राजवंशी ,अनुराधा गुप्ता,सुनीता ऐरन,गुंजन गर्ग के द्वारा विजय दशमी के पर्व पर सुंदर कविता सुनाकर समा बांध दिया गया।
अपने संबोधन में सभा के महामंत्री एडवोकेट शलभ गुप्ता ने कहा कि विजयदशमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सत्य, धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के आदर्श हमें सत्य, विनम्रता और सदाचार की राह दिखाते हैं विजय दशमी का पर्व हमें अपनी बुराइयों को त्यागकर अच्छाइयों को ग्रहण करना सिखाता है तथा अन्याय करने वाला कितना ही धनवान,बलवान,शक्तिवान ओर ज्ञानी हो परंतु अच्छाई को हरा नहीं सकता रावण के ऊपर भगवान राम की जीत यही संदेश समाज को देती है। कुलदीप कंसल केंद्रीय अध्यक्ष ने आयोजकों विशेषतः शलभ गुप्ता और उनकी पूरी टीम का सुंदर आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया ओर जिस प्रकार आप समाज को जोड़ कर चल रहे है ये समाज के लिए अच्छा संदेश है आपको पुनः बहुत बहुत बधाई। राजेन्द्र प्रसाद गर्ग अध्यक्ष ने सभी अतिथियों और समाज बंधुओं का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में प्रतीकात्मक सोने की लंका का दहन भगवान श्री राम के उद्घोष के साथ हुआ लंका का दहन कुलदीप कंसल ,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,शलभ गुप्ता द्वारा किया गया, साथ ही आकर्षक आतिशबाज़ी के बीच रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतले सभा के वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा जलाए गए। अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। यह समारोह उत्साह, उल्लास और सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
सैकड़ों की संख्या मै समाज की महिला एवं पुरुष उपस्थित रहें।

मुख्य रूप से राजेंद्र प्रसाद गर्ग, शलभ गुप्ता,कुलदीप कंसल,अनीता राजवंशी,पंकज राजवंशी,आर के गोयल,अनुराधा गुप्ता,गुंजन गर्ग,अमित गुप्ता एडवोकेट,आलोक कुमार एडवोकेट,मनीष गुप्ता,विपिन गुप्ता,अजय गर्ग,उमेश चंद गोयल,सत्य प्रकाश गोयल,राहुल मित्तल,नीलेश गर्ग,कार्तिकेय, नेहा गर्ग,विनय गुप्ता,रश्मि गुप्ता,शीलू गुप्ता,वीनू ऐरन,सुधीर ऐरन,सुनीता ऐरन,सुबोध ऐरन,अनुज गोयल,वासु गुप्ता,भावना गुप्ता,वरुण प्रताप राजवंशी,आकाश गुप्ता,लोकेश गर्ग,आलोक सिंघल आदि वैश्य राजवंश बंधु मौजूद रहे।

धूं-धूकर कर शक्ति क्लब द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में जले रावण मेघनाद के पुतले

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शक्ति क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में आज श्री राम लीला प्रांगण में दशहरा मेले का आयोजन किया गया आज के कार्यक्रम का शुभारंभ कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री राज्य सरकार, एससी कुलश्रेष्ठ संस्थापक श्री राम कॉलेज, निशांत मालिक सपुत्र हरेंद्र मालिक सांसद, संजीव बालियान पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, राकेश

हरिद्वार में विजयदशमी पर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में संतों ने किया शस्त्र पूजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व विजयदशमी के पर्व पर कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के संतों ने शस्त्र पूजन किया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में अखाड़े के संतों ने विधि विधान से अखाड़े के देवता सूर्य प्रकाश और भैरव प्रकाश भालों

हरिद्वार में विजयदशमी पर आएसएस ने निकाला पथ संचलन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा दयानंद बस्ती में भव्य पथ संचलन निकाला गया। लोगों ने पथसंचलन में शामिल स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इससे पूर्व विधि विधान के साथ शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और नगर के प्रबुद्ध नागरिक शामिल रहे। मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक डा.शैलेंद्र

डा.नरेश चौधरी ने दिया कुंभ मेला पुलिस को प्रशिक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर डा.नरेश चौधरी ने सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में कुंभ मेले में तैनात होने वाले पुलिस कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में अनुभवी एवं विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा कुंभ मेला पुलिस को प्रशिक्षत किया जा रहा है। 4 दशक से विभिन्न कुंभ एवं अर्द्धकुंभ मेलों तथा

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के दावेदार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिवा चौहान के समर्थकों ने उनके पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया है। समर्थक स्थानीय प्रत्याशी की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। पार्टी हाईकमान के समक्ष दावेदारी पेश

साफ सफाई और रखरखाव के लिए बंद की गयी गंगनहर दीपावली की रात घाटों पर लौटेगी गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साफ सफाई और रखरखाव के लिए गंगनगर मंगलवार की आधी रात से बंद कर दी जाएगी। वार्षिक बंदी के दौरान गंगनगर में हरिद्वार से लेकर कानपुर तक साफ सफाई और मेंटिनेंस का कार्य किया जाएगा। हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के लिहाज से भी गंगा बंदी महत्वपूर्ण है। पानी का बहाव

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal