धूं-धूकर कर शक्ति क्लब द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में जले रावण मेघनाद के पुतले

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शक्ति क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में आज श्री राम लीला प्रांगण में दशहरा मेले का आयोजन किया गया आज के कार्यक्रम का शुभारंभ कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री राज्य सरकार, एससी कुलश्रेष्ठ संस्थापक श्री राम कॉलेज, निशांत मालिक सपुत्र हरेंद्र मालिक सांसद, संजीव बालियान पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, राकेश शर्मा राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी, संरक्षक विजेंद्र गोयल,मुकेश गोयल, अंकुर दुआ संपादक मुजफ्फरनगर बुलेटिन, सरदार बलविंद्र सिंह प्रदेश मंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, सुमित गर्ग, मन्नू लाल नामदेव, विजय शुक्ला पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा,आदि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया तदुपरांत आये हुये अतिथिगण द्वारा श्री गणेश वंदना, श्री राम जी की वन्दना करके किया गया आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कुंभकरण और रावण के ऊंचे ऊंचे पुतले थे आज सूर्पनखा की नाक कान का काटने के साथ शुरू हुई तथा कमेंट्री से रामलीला दिखा कर रावण और कुंभकरण के पुतलों का दहन आये हुये अतिथिगण द्वारा किया गया।

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पवन पाल, सचिव संजीव दीक्षित, कोषाध्यक्ष सरदार राजिंदर सिंह एडवोकेट, मीडिया प्रभारी नवनीत कौशिक, संयोजक नीरज शर्मा, सतेंद्र पंवार, अमरीश त्यागी, सुनील कपिल, उपाध्यक्ष रविकांत सभासद, नितिन विजेंद्र पाल, नवनीत कौशिक, सुशील पाल, जॉनी पाल, हर्षित सिंघल, शुभम सैन, राजीव अरोरा, नितिन अरोरा, महीपाल, रिंकू कटारिया, अज्जू शर्मा, शैलेन्द्र सिंह नेगी,आदि अपना पूर्ण सहयोग किया तथा आज की लीला की कमेंट्री मुख्य निर्देशक प्रणव शर्मा,और नवनीत वर्मा तथा अज्जू शर्मा द्वारा की गई।

लक्ष्मण विहार स्थित राजवंशी धर्मशाला में विजय दशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लक्ष्मण विहार स्थित राजवंशी धर्मशाला में विजय दशमी का पर्व बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाया गया जिसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद गर्ग तथा संचालन महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीद राजा रतन चंद जी की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके

हरिद्वार में विजयदशमी पर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में संतों ने किया शस्त्र पूजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व विजयदशमी के पर्व पर कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के संतों ने शस्त्र पूजन किया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में अखाड़े के संतों ने विधि विधान से अखाड़े के देवता सूर्य प्रकाश और भैरव प्रकाश भालों

हरिद्वार में विजयदशमी पर आएसएस ने निकाला पथ संचलन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा दयानंद बस्ती में भव्य पथ संचलन निकाला गया। लोगों ने पथसंचलन में शामिल स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इससे पूर्व विधि विधान के साथ शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और नगर के प्रबुद्ध नागरिक शामिल रहे। मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक डा.शैलेंद्र

डा.नरेश चौधरी ने दिया कुंभ मेला पुलिस को प्रशिक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर डा.नरेश चौधरी ने सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में कुंभ मेले में तैनात होने वाले पुलिस कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में अनुभवी एवं विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा कुंभ मेला पुलिस को प्रशिक्षत किया जा रहा है। 4 दशक से विभिन्न कुंभ एवं अर्द्धकुंभ मेलों तथा

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के दावेदार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिवा चौहान के समर्थकों ने उनके पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया है। समर्थक स्थानीय प्रत्याशी की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। पार्टी हाईकमान के समक्ष दावेदारी पेश

साफ सफाई और रखरखाव के लिए बंद की गयी गंगनहर दीपावली की रात घाटों पर लौटेगी गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साफ सफाई और रखरखाव के लिए गंगनगर मंगलवार की आधी रात से बंद कर दी जाएगी। वार्षिक बंदी के दौरान गंगनगर में हरिद्वार से लेकर कानपुर तक साफ सफाई और मेंटिनेंस का कार्य किया जाएगा। हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के लिहाज से भी गंगा बंदी महत्वपूर्ण है। पानी का बहाव

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal