युवा जागृति मिशन कार्यशाला में विद्यार्थियों को दिया सफलता, संस्कार और अनुशासन का संदेश

Share :

जड़ौदा, मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा मुजफ्फरनगर में आज विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उनमें सकारात्मक जीवन मूल्यों का संचार करने के उद्देश्य से ‘युवा जागृति मिशन’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता इंजीनियर श्रीपाल तोमर, रोहिणी दिल्ली रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता श्रीपाल तोमर, विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया, राजकुमार मलिक, नितिन कुमार एवं योग शिक्षक सतकुमार जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता श्रीपाल तोमर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बुरी आदतों का त्याग करना और अच्छी आदतों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थी जीवन ही वह समय है, जब अच्छे संस्कार, सकारात्मक सोच और अनुशासन के माध्यम से एक सफल व्यक्तित्व का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को विशेष रूप से गलत संगति से बचने और अच्छे मित्रों का चुनाव करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवा अवस्था में अपनाई गई आदतें व्यक्ति के भविष्य को प्रभावित करती हैं। गलत संगति में पड़कर विद्यार्थी नशे जैसी बुरी आदतों के शिकार हो सकते हैं, जिससे उनका भविष्य और जीवन दोनों प्रभावित होते हैं। इसलिए विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही अच्छे मित्रों के साथ रहना चाहिए तथा अपने माता-पिता, गुरुजनों और बड़ों का सम्मान करना चाहिए।

श्रीपाल तोमर ने डिजिटल युग में मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के विवेकपूर्ण उपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में अनावश्यक समय व्यतीत करने के बजाय अपनी पढ़ाई, शारीरिक गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देना चाहिए। तकनीक का उपयोग ज्ञान अर्जित करने और अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, नियमित दिनचर्या और निरंतर अभ्यास का महत्व समझाते हुए कहा कि समय पर उठना, समय पर सोना तथा पढ़ाई के लिए निश्चित समय निर्धारित करना सफलता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। विद्यार्थी यदि नियमित रूप से अध्ययन करें, अनुशासन का पालन करें और कठिन परिश्रम को अपनी आदत बना लें, तो वे निश्चित रूप से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में प्रसन्न रहने, सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा प्रत्येक परिस्थिति में धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, कठिन परिश्रम, अच्छे संस्कार और नियमित अभ्यास ही सफलता के मूल मंत्र हैं। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बुरी आदतों, नशे और गलत संगति से दूर रहने के लिए जागरूक करना तथा उनमें नैतिक मूल्यों, अनुशासन, समय प्रबंधन और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार की भावना विकसित करना रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने इस प्रकार की कार्यशालाओं को विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण एवं सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार, संस्कारवान और सफल नागरिक बनाना भी है।
कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने जीवन में अच्छी आदतें अपनाने, बड़ों का सम्मान करने, समय का सदुपयोग करने तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा मिली।

एसएसपी कार्यालय परिसर में भाकियू और ग्रामीणों का रोहन राठी हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम हरैटी के प्रधान के पुत्र रोहन राठी की हत्या के मामले के सही खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हालांकि, पुलिस इस मामले का खुलासा करती हुए दो आरोपियों को मुठभेड़

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सभी सत्तर सीटों पर चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय नागरिक पार्टी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नवगठित राष्ट्रीय नागरिक पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी संविधान की मूल उद्देशिका पर चुनाव लड़ेगी। 70 में 68 सीटों पर बराबर संख्या में पुरूष व महिला उम्मीदवार उतारे जाएंगे। जबकि 2 सीटे किन्नर समुदाय को दी जाएंगी। राष्ट्रीय नागरिक पार्टी के अध्यक्ष

जमदग्नि पब्लिक स्कूल में जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन 25 को

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जमदग्नि पब्लिक स्कूल लकसर में 25 अक्टूबर को जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला एथलेटिक एसोसिएशन एवं डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेता एवं समाजसेवी ओमप्रकाश जमदग्नि करेंगे। जमदग्नि पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मीनू शर्मा ने बताया कि

निजी कंपनी को निःशुल्क भूमि दिए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्षदों ने दिया सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ई कार्ट का संचालन करने वाली कंपनी को निःशुल्क भूमि दिए जाने का विरोध करते हुए कांग्रेस पार्षदों ने सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा व पार्षद सुनील कुमार ने नगर निगम के अधिकारियों पर बिना किसी सूचना और बिना पार्षदों को

शिवशक्ति वेलनेस फाउंडेशन सोसाइटी ने की स्वच्छता अभियान में सहभागिता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर निगम द्वारा घाटों की सफाई के लिए शुरू किए विशेष अभियान में शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन सोसाइटी ने सहभागिता कर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। गंगा घाटों की सफाई के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान में नगर निगम सहित तमाम विभाग शामिल हैं।

अंकिता भंडारी प्रकरण और वोट चोरी को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंकिता भंडारी प्रकरण और वोट चोरी को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डा.रागिनी नायक ने कहा कि अंकिता भंडारी को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। बहुत हुआ नारी पर वार अबकी बार मोदी सरकार और

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई