मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुज़फ्फरनगर के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्र शुकतीर्थ के समग्र विकास की दिशा में प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से शुकतीर्थ के विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए विभिन्न चरणों में धनराशि स्वीकृत की गई है। इसी क्रम में पर्यटन विभाग द्वारा शुकतीर्थ के विकास हेतु 5 करोड़ रुपये की नई स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे पूर्व शुकतीर्थ के विकास के लिए 15 करोड़ रुपये तथा कल्लरपुर कचौली स्थित मंदिर के विकास के लिए 1.25 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। इस प्रकार शुकतीर्थ एवं संबंधित धार्मिक स्थल के विकास के लिए कुल 21.25 करोड़ रुपये की स्वीकृति हुई है।

मंत्री कपिल देव ने कहा कि शुकतीर्थ केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि जनपद मुज़फ्फरनगर की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और जनआस्था का विशिष्ट प्रतीक है। इस पावन भूमि से असंख्य श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य ऐसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करते हुए उनकी मूल आध्यात्मिक गरिमा और सांस्कृतिक पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत धनराशि के अंतर्गत प्रस्तावित विकास कार्यों की कार्ययोजना निर्धारित समयसीमा के अनुसार तैयार कराई जाए तथा सभी कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जाए।
मंत्री कपिल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और तीर्थस्थलों के सुनियोजित विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन प्रयासों से धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों, रोजगार के अवसरों और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलने की संभावनाएँ सुदृढ़ होंगी। उन्होंने कहा कि शुकतीर्थ का विकास आस्था के सम्मान, विरासत के संरक्षण और जनपद के गौरव को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। प्रदेश सरकार की मंशा है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हों तथा यह पवित्र तीर्थस्थल अपनी ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ विकास के नए आयाम स्थापित करे।

भाजपा ने एमएलसी चुनाव को लेकर तेज किया जनसंपर्क अभियान, दिनेश गोयल के समर्थन में हुई बैठक
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद में विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के स्नातक प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी 23 अक्टूबर






