मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले आठ दिनों से चल रहा एनएचएम संविदा कर्मियों का आंदोलन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है। प्रदेश स्तर पर मिशन निदेशक महोदया के साथ हुई वार्ता में कई महत्वपूर्ण मांगों पर सहमति बनने के बाद जनपद मुजफ्फरनगर सहित प्रदेश के एनएचएम संविदा कर्मी 17 अक्टूबर से अपने कार्य पर लौट आए हैं।

जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने जनपद की समस्त मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आंदोलन के दौरान मीडिया के साथियों ने जिस निष्पक्षता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ संविदा कर्मियों की समस्याओं को अधिकारियों एवं आमजन तक पहुंचाया, वह सराहनीय है। मीडिया ने कर्मचारियों के शोषण के विरुद्ध उठाई गई आवाज को मजबूती प्रदान की और उनकी वास्तविक समस्याओं को समाज के सामने रखा। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जहां कई बार धनबल के प्रभाव में सच्चाई दब जाती है, वहीं मुजफ्फरनगर की मीडिया ने साबित किया है कि सच्चाई और ईमानदारी आज भी जीवित हैं। समस्त एनएचएम संविदा कर्मी इसके लिए मीडिया के आभारी रहेंगे। डॉ. राहुल वर्मा ने वार्ता में बनी सहमतियों की जानकारी देते हुए बताया कि कई दौर की वार्ताओं के बाद प्रदेश प्रतिनिधिमंडल की मिशन निदेशक महोदया के साथ वार्ता सफल रही। कर्मचारियों की आर्थिक एवं सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर सहमति बनी है। आंदोलन समाप्त होने के बाद जनपद के समस्त एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुजफ्फरनगर से मुलाकात कर आंदोलन के दौरान उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

भाजपा ने एमएलसी चुनाव को लेकर तेज किया जनसंपर्क अभियान, दिनेश गोयल के समर्थन में हुई बैठक
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद में विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के स्नातक प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी 23 अक्टूबर






