हिण्डौन सिटी के मिथलेश जी 14 ब्राह्मणों के साथ कराएंगे मुजफ्फरनगर का ऐतिहासिक शिवशक्ति महायज्ञ, उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी रोड नई मण्डी स्थित श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे एकादश कुण्डीय श्री शिवशक्ति महायज्ञ-2026 को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। मन्दिर समिति के प्रधान हरिशंकर तायल और प्रमुख पदाधिकारी भीमसेन कंसल ने यज्ञ की भव्यता और व्यवस्थाओं को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। शुक्रवार को पदाधिकारियों ने बताया कि इस ऐतिहासिक और अत्यंत पावन महायज्ञ को पूरी विधि-विधान से संपन्न कराने के लिए हिण्डौन सिटी से सुप्रसिद्ध विद्वान मिथलेश जी अपने साथ 14 प्रकांड विद्वान ब्राह्मणों की टोली लेकर मुजफ्फरनगर आ रहे हैं। मिथलेश जी के सानिध्य में इन 14 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ की वेदियों पर आहुतियां दिलवाई जाएंगी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय और दिव्य ऊर्जा से सराबोर हो उठेगा।

मन्दिर समिति ने बताया कि आइये रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9:30 बजे आयोजित होने वाली कलश यात्रा ऐतिहासिक होगी। इस भव्य कलश यात्रा में 508 माताएं एवं बहनें पारंपरिक वेशभूषा में अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर नई मण्डी क्षेत्र में नगर भ्रमण करेंगी। वहीं, इस नौ दिवसीय अनुष्ठान के दौरान 51 मुख्य यजमान सपत्नीक (अपनी पत्नियों के साथ जोड़े से) यज्ञशाला में बैठकर लोक-कल्याण और विश्व शांति की कामना के साथ आहुति देंगे।
महायज्ञ की महत्ता और पुण्य फल:
प्रधान हरिशंकर तायल और भीमसेन कंसल ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार इस महायज्ञ की महिमा अपरंपार है। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन यज्ञशाला की 108 परिक्रमा करने से श्रद्धालुओं को अनंत गुणा पुण्य फल की प्राप्ति होती है। हिण्डौन सिटी से आ रहे विद्वानों के मार्गदर्शन में होने वाला यह अनुष्ठान मुजफ्फरनगर के इतिहास में अध्यात्म का एक नया अध्याय लिखेगा।
संक्षिप्त कार्यक्रम विवरण:
• कलश यात्रा: 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) प्रातः 9:30 बजे से (नई मण्डी क्षेत्र) • मुख्य महायज्ञ (प्रतिदिन): 11 से 19 अक्टूबर तक (सुबह 7:00 से 10:00 बजे और दोपहर बाद 3:00 से शाम 6:00 बजे तक) • पूर्णाहूति: 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) सायं 5:00 बजे • विशाल भण्डारा: 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) दोपहर 12:00 बजे से होगा। समिति संस्थापक मुख्य चन्द्रकिरण गर्ग गुरु जी, कोषाध्यक्ष सुनील तायल, मंत्री कुलदीप कुमार सहित पूरी टीम इस आयोजन को भव्य रूप देने में दिन-रात जुटी हुई है।

स्व-गणना अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की जगाई अलख

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्व-गणना अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा आम नागरिकों को इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी लालढांग में स्व-गणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को जनगणना

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मुजफ्फरनगर की समन्वय समिति की बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मुजफ्फर नगर की समन्वय समिति की बैठक में व्यापार मण्डल को और अधिक सक्रिय करने हेतु अंजू शर्मा प्राचार्य को प्रभारी नगर महिला मोर्चा का दायित्व सौंपा गया। साथ ही आगामी 4 दिसंबर को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश उद्योग, मुकुंद मिश्रा, प्रदेश संयोजक भाजपा व्यापार

भाजपा कार्यालय पर संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, मुजफ्फरनगर की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समस्त देशवासियों को संविधान

जिला चिकित्सालय में मनाया गया राष्ट्रीय संविधान दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भुजवीर सिंह ने चिकित्सकों एवं समस्त कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा रखने तथा उसके आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों का अनुसरण करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सीएमएस डॉ.

यातायात नियमों के उल्लंघन पर 140 वाहनों के चालान, 26 वाहन सीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा एवं एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन विभाग द्वारा सिडकुल, सिंहद्वार, लक्सर मार्ग एवं श्यामपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में विभिन्न अनियमितताओं पर 140

“बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, बालिकाओं को दे रहा सम्मान”

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी महोदय श्री सुनील कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री अमित कुमार के निर्देशन में “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत डॉ राजीव कुमार सदस्य सी डब्लू सी द्वारा केजीबीवी शाहपुर, जनपद मुज़फ्फर नगर में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ राजीव कुमार द्वारा बालिकाओं को “बाल विवाह मुक्त

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal