हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेल महाकुम्भ 2026-27 के अंतर्गत मा० मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालिका अंडर-14 वर्ग का फाइनल मुकाबला अल्मोड़ा जनपद एवं नैनीताल जनपद की टीम के मध्य खेला गया। रोमांचक मुकाबले में नैनीताल जनपद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्मोड़ा जनपद की टीम को 4-0 के स्कोर से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा विजेता एवं उप-विजेता टीम को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भण्डारी, प्रभारी सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी, युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, यमकेश्वर पूनम मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी, युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार जितेन्द्र पुण्डीर, सहायक प्रशिक्षक शुभम बोरा, खेल विभाग हरिद्वार, खेल विभाग के खेल समन्वयक, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक सहित अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में सुमित एवं मुदस्सीम, खेल प्रशिक्षक, युवा कल्याण विभाग द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गई।

कुंभ-2027 के लिए सुदृढ़ हो रहा हरिद्वार का सड़क तंत्र
हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला-2027 को दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने के साथ श्रद्धालुओं के सुगम, सुरक्षित और निर्बाध आवागमन के लिए हरिद्वार के सड़क तंत्र को व्यापक रूप से सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके लिए कुंभ नगरी हरिद्वार की आंतरिक सड़कों और इससे जुड़े प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण के कार्य






