मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वास्थ्य सेवा को जनसेवा का माध्यम बनाते हुए होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा में सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को विद्यालय परिसर में डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक फिजीशियन वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुँचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं उपचार का लाभ उठाया।

शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लगभग 250 मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण एवं परामर्श किया गया तथा उन्हें निःशुल्क होम्योपैथिक दवाइयाँ वितरित की गईं। वहीं लगभग 190 मरीजों की ब्लड शुगर एवं हीमोग्लोबिन की निःशुल्क जाँच की गई। जाँच के उपरांत चिकित्सकों ने मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुरूप आवश्यक सावधानियों, खान-पान तथा उपचार संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
शिविर में सर्दी-जुकाम, खाँसी, बुखार, जोड़ों एवं शरीर के दर्द, श्वसन संबंधी समस्याओं, त्वचा रोगों सहित विभिन्न सामान्य एवं पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित मरीजों का परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्रदान किया।
शिविर में डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक फिजीशियन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अजय कौशिक, सचिव डॉ. मनीष प्रताप सिंह, कैम्प सचिव डॉ. प्रमोद कश्यप, कोषाध्यक्ष डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. मोहित मलिक, डॉ. गौरव पाठक एवं डॉ. अभिषेक कुमार सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान की।

इस अवसर पर प्रवेन्द्र दहिया, प्रबंधक, होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज ने कहा कि -“स्वस्थ समाज ही सशक्त समाज की आधारशिला है। हमारा प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ सहजता से पहुँचें। इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा सुविधा पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी चिकित्सकों एवं डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक फिजीशियन वेलफेयर एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी जनहित में ऐसे शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने पहुँचे क्षेत्रवासियों ने निःशुल्क जाँच, चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयाँ उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों तथा विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिए बेहद उपयोगी और राहत देने वाले हैं। डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक फिजीशियन वेलफेयर एसोसिएशन ने भी भविष्य में जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा ने घोषित किए आठ उम्मीदवार
लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा ने आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को प्रत्याशी






