केवल भक्ति से ज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता : उमाकांतानंद सरस्वती

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जूना अखाङा के महामंडलेश्वर संत उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी मर्यादा और कृतित्व सिखाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के कान नहीं होते आंख होती हैं। आप जो व्यवहार करेंगे वही सीखेंगे।

नई मंडी रामलीला भवन में आयोजित भगवान श्री राम कथा में आज अहिल्या उद्धार, जनकपुरी और धनुष यज्ञ की लीला का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान राम बाल्यावस्था से ही सोलह संस्कारों से पले। आज बच्चे जिद में बिगड रहे हैं क्योंकि उन्हें संस्कार नहीं मिल पाए रहे। अपने आसपास के वातावरण में जो वह देख रहे हैं वही उनके मन मन-मस्तिष्क में भर रहा है। भगवान राम के आदर्श उन्हें सही मार्ग दिखा सकते हैं। उन्होंने कहा कि केवल भक्ति से ज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता। ज्ञान के लिए भक्ति को आचरण में उतारना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लौकिक रूप क्षणिक है। ज्ञान से मिला रूप अलौकिक है।

उन्होंने कहा कि ज्ञान जानना मात्र नहीं अनुभव करना है। अनुभव के बिना ज्ञान शून्य है। स्वामी जी ने कहा कि समय घड़ी से नहीं अनुभूति से मापा जाता है। सुख में वह क्षणिक लगता है और पता ही नहीं चलता कि समय कब निकल गया वहीं दुख में बहुत दीर्घ हो जाता है। उन्होंने कहा कि जैसी दृष्टि वैसी सृष्टि होती है। इससे ही परिवार समाज में एक दूसरे को देखने का नजरिया अलग होने से टकराव और असहमति होती है। जो सम दृष्टि रखता है वही साधु है। इसलिए हमेशा साधु समझ से बाहर होता है। दुनिया में जितने संत हुए उन्हें हमेशा तिरस्कार झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि दृष्टि कोण बदले तो समझ भी बदल जाएगी। यहीं से जीवन में परिवर्तन प्रारंभ हो जाएगा। कथा का श्रवण करते वरिष्ठ व्यापारी हरिशंकर मुंदडा, उद्यमी राकेश बिंदल, सचिन बिंदल,श्याम सिंह सैनी, सुरेंद्र अग्रवाल, अमरीश कुमार बघरे वाले, सुनील सिंघल मावे वाले, भाजपा नेता विशाल गर्ग, रजत गोयल, वेद प्रकाश गोयल, विनोद संगल, कमेटी के संरक्षक भीम सेन कंसल, अध्यक्ष संजय मित्तल, और मंत्री अशोक गर्ग, कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया, ब्रज गोपाल छारिया, कैलाश चंद ज्ञानी, ऋषिराज राही, राजीव अग्रवाल, अभिषेक कुच्छल, संजय जिंदल काका, प्रवीण कुमार,एडवोकेट विवेक गर्ग, राजेश गोयल, उपेंद्र मित्तल, विदित गुप्ता, अनिल गोयल, सुभाष गुप्ता, नरेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता एवं उपस्थित श्रद्धालुगण |

मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स सोसायटी का वार्षिक अधिवेशन एवं फोटो वीडियो एक्सपो 2026 आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स सोसायटी के तत्वावधान में वार्षिक अधिवेशन एवं फोटो वीडियो एक्सपो-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलेभर से आए फोटोग्राफरों ने फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा

मुजफ्फरनगर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का मुक्की

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी और एसआईआर के माध्यम से ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जुलूस निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य चुनाव

श्राद्ध पक्ष में कौवों और गायों को भोजन कराने से पितरों को शांति मिलती है

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्राद्ध पक्ष के 16 दिनों में पितरों के निमित्त तर्पण के साथ कौवे और गाय को भोजन कराने की परंपरा है। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार कौवे और गाय को भोजन कराने से पितरों को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। घर में बनाए गए पकवान और भोजन का कुछ हिस्सा

जल्द कराया जाए श्री बालाजी मंदिर घाट का निर्माण-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर के संस्थापक डा.केपीएस चौहान की अध्यक्षता में समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शिव विहार स्थित श्री बालाजी मन्दिर घाट निर्माण कार्य का शुरू नहीं होने पर चिंता व्यक्त की गई। डा.केपीएस चौहान ने कहा कि श्री बालाजी घाट के निर्माण हेतु काफी समय

ग्राम कटारपुर में “गौतीर्थ” बने : महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ग्राम कटारपुर में गौसेवक शहीद स्थल को “गौतीर्थ” के रूप में विकसित किये जाने की सरकार से मांग की गई है, इसी क्रम में महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि महाराज (बड़ा उदासीन अखाड़ा) पीठाधीश्वर सन्त मण्डल आश्रम (भीमगौड़ा) ने कटारपुर गांव में पहुंच कर गौमाता की पूजा अर्चना की ओर गौमाता को अंग्रेजों के

लोकतंत्र बचाओ वोट बचाओ अभियान को लेकर इंडिया गठबंधन ने की बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लोकतंत्र बचाओ वोट बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन की बैठक नेहरू युवा केंद्र में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र से गांधी पार्क तक जनचेतना रैली भी निकली गई। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal