हरिद्वार (रिपोर्टर)। ग्राम कटारपुर में गौसेवक शहीद स्थल को “गौतीर्थ” के रूप में विकसित किये जाने की सरकार से मांग की गई है, इसी क्रम में महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि महाराज (बड़ा उदासीन अखाड़ा) पीठाधीश्वर सन्त मण्डल आश्रम (भीमगौड़ा) ने कटारपुर गांव में पहुंच कर गौमाता की पूजा अर्चना की ओर गौमाता को अंग्रेजों के समय कटान से बचाने वाले बलिदानियों को नमन किया एवं बलिदानी परिवार के सचिन चौहान एवं अन्य परिवारों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने ग्रामवासियों एवं गौभक्तों से आह्वान किया कि यहाँ ग्राम कटारपुर को सरकार “गौतीर्थ” के रूप में विकसित करें और बलिदान हुए गौ भक्तों का सम्मान करें। उन्होंने लोगों को गौ संरक्षण के प्रति जागरुक करते हुए और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का संदेश दिया।
बुजुर्ग ग्रामवासी डॉ श्याम सिंह आर्य ने बताया कि पूर्व में विधायक रहें ब्रह्मलीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश मुनि ने इस गौ शहीद स्मारक का जीर्णोद्धार कराया था। उसके बाद सभी नेताओं द्वारा चुनावी वायदा कर कभी इस विषय पर ध्यान नहीं दिया गया।

सभी ग्रामवासियों एवं गौभक्तों ने हनुमान चालीसा पाठ एवं गाय माता की श्रद्धापूर्वक आरती कर प्रसाद वितरण के बाद सपथ ली कि राम मुनि जी के नेतृत्व में इस मुहिम को बल प्रदान कर सभी उचित माध्यम से आवाज उठाई जायेगी।
कार्यक्रम में स्वामी ओमकार पूरी महाराज, सन्दीप सिंहानिया समाजसेवी, डॉ राहुल सिंह सह संयोजक धर्म जागरण, आचार्य दिव्य प्रकाश,शेखर चौहान, राजबीर चौहान, मदनलाल चौहान,पंडित राजेन्द्र दास “अंकित”, पंडित गंगाशरण शर्मा, प्रदीप प्रजापति, रितेश शर्मा, पवन चौहान, जीवेंद्र तोमर, सुमन शर्मा, महिलाएं इत्यादि सैंकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहें।

केवल भक्ति से ज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता : उमाकांतानंद सरस्वती
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जूना अखाङा के महामंडलेश्वर संत उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी मर्यादा और कृतित्व सिखाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के कान नहीं होते आंख होती हैं। आप जो व्यवहार करेंगे वही सीखेंगे। नई मंडी रामलीला भवन में आयोजित भगवान श्री राम कथा






