लोकतंत्र बचाओ वोट बचाओ अभियान को लेकर इंडिया गठबंधन ने की बैठक

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लोकतंत्र बचाओ वोट बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन की बैठक नेहरू युवा केंद्र में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र से गांधी पार्क तक जनचेतना रैली भी निकली गई। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी को आगे आना होगा। लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र बचाओ वोट बचाओ को लेकर सजग रहना है। सत्ता में बैठी सरकार मनमानी कर रही है। एसआईआर प्रक्रिया पर पूरे देश भर में सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता विकास चौधरी एवं पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी ने कहा कि संगठित होकर ही अपनी आवाज को बुलंद किया जा सकता है। भाजपा जनता के हितों में फैसला नहीं ले रही है। किसान मजदूर हताशा निराशा का सामना कर रहे हैं। महंगाई लगातार बढ़ रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी एवं यशवंत सैनी ने कहा कि पढ़े लिखे नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं। मंहगाई आसमान छू रही है। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा के लिए लोग जूझ रहे हैं। ग्रहणीयों के लिए रसोई चलाना भी मुश्किल हो रहा है। व्यापारी मंदी की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन पर भी सवाल उठ रहे हैं। सत्ता पाने के लिए भाजपा हथकंडे अपना रही है।

राज्य में विकास के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम किया जा रहा हैै। कुंभ विकास कार्यों के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। निश्चित रूप से चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मशकूर कुरैशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में इंडिया गठबंधन बेहतर प्रदर्शन करने जा रहा है। इस दौरान सतपाल शास्त्री, प्रियव्रत, मोहनसिंह राणा, कैलाश प्रधान, राजवीर सिंह, मारकंडे, सोम त्यागी, मनोज सैनी, राजीव चौधरी, मेहरबान खान, गुलशेर अंसारी, शाहनवाज एडवोकेट, रविंद्र दीवान, बीएस तेज़ियान समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

केवल भक्ति से ज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता : उमाकांतानंद सरस्वती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जूना अखाङा के महामंडलेश्वर संत उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी मर्यादा और कृतित्व सिखाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के कान नहीं होते आंख होती हैं। आप जो व्यवहार करेंगे वही सीखेंगे। नई मंडी रामलीला भवन में आयोजित भगवान श्री राम कथा

मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स सोसायटी का वार्षिक अधिवेशन एवं फोटो वीडियो एक्सपो 2026 आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स सोसायटी के तत्वावधान में वार्षिक अधिवेशन एवं फोटो वीडियो एक्सपो-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलेभर से आए फोटोग्राफरों ने फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा

मुजफ्फरनगर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का मुक्की

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी और एसआईआर के माध्यम से ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जुलूस निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य चुनाव

श्राद्ध पक्ष में कौवों और गायों को भोजन कराने से पितरों को शांति मिलती है

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्राद्ध पक्ष के 16 दिनों में पितरों के निमित्त तर्पण के साथ कौवे और गाय को भोजन कराने की परंपरा है। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार कौवे और गाय को भोजन कराने से पितरों को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। घर में बनाए गए पकवान और भोजन का कुछ हिस्सा

जल्द कराया जाए श्री बालाजी मंदिर घाट का निर्माण-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर के संस्थापक डा.केपीएस चौहान की अध्यक्षता में समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शिव विहार स्थित श्री बालाजी मन्दिर घाट निर्माण कार्य का शुरू नहीं होने पर चिंता व्यक्त की गई। डा.केपीएस चौहान ने कहा कि श्री बालाजी घाट के निर्माण हेतु काफी समय

ग्राम कटारपुर में “गौतीर्थ” बने : महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ग्राम कटारपुर में गौसेवक शहीद स्थल को “गौतीर्थ” के रूप में विकसित किये जाने की सरकार से मांग की गई है, इसी क्रम में महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि महाराज (बड़ा उदासीन अखाड़ा) पीठाधीश्वर सन्त मण्डल आश्रम (भीमगौड़ा) ने कटारपुर गांव में पहुंच कर गौमाता की पूजा अर्चना की ओर गौमाता को अंग्रेजों के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal