मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सहारनपुर मंडल डॉ. लोकेश गुप्ता तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर डॉ. सुनील तेवतिया ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर मेलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अपर निदेशक डॉ. लोकेश गुप्ता एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बडसू तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावला का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य मेले में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाओं, मरीजों की जांच, दवा वितरण, चिकित्सकीय परामर्श तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरबालियान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जड़ौदा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोपाडा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं और आवश्यक जांच एवं उपचार की सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने केंद्रों पर साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए गंभीरता से कार्य करने को कहा।

केवल भक्ति से ज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता : उमाकांतानंद सरस्वती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जूना अखाङा के महामंडलेश्वर संत उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी मर्यादा और कृतित्व सिखाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के कान नहीं होते आंख होती हैं। आप जो व्यवहार करेंगे वही सीखेंगे। नई मंडी रामलीला भवन में आयोजित भगवान श्री राम कथा

मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स सोसायटी का वार्षिक अधिवेशन एवं फोटो वीडियो एक्सपो 2026 आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स सोसायटी के तत्वावधान में वार्षिक अधिवेशन एवं फोटो वीडियो एक्सपो-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलेभर से आए फोटोग्राफरों ने फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा

मुजफ्फरनगर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का मुक्की

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी और एसआईआर के माध्यम से ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जुलूस निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य चुनाव

श्राद्ध पक्ष में कौवों और गायों को भोजन कराने से पितरों को शांति मिलती है

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्राद्ध पक्ष के 16 दिनों में पितरों के निमित्त तर्पण के साथ कौवे और गाय को भोजन कराने की परंपरा है। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार कौवे और गाय को भोजन कराने से पितरों को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। घर में बनाए गए पकवान और भोजन का कुछ हिस्सा

जल्द कराया जाए श्री बालाजी मंदिर घाट का निर्माण-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर के संस्थापक डा.केपीएस चौहान की अध्यक्षता में समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शिव विहार स्थित श्री बालाजी मन्दिर घाट निर्माण कार्य का शुरू नहीं होने पर चिंता व्यक्त की गई। डा.केपीएस चौहान ने कहा कि श्री बालाजी घाट के निर्माण हेतु काफी समय

ग्राम कटारपुर में “गौतीर्थ” बने : महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ग्राम कटारपुर में गौसेवक शहीद स्थल को “गौतीर्थ” के रूप में विकसित किये जाने की सरकार से मांग की गई है, इसी क्रम में महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि महाराज (बड़ा उदासीन अखाड़ा) पीठाधीश्वर सन्त मण्डल आश्रम (भीमगौड़ा) ने कटारपुर गांव में पहुंच कर गौमाता की पूजा अर्चना की ओर गौमाता को अंग्रेजों के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal