सेवा संकल्प अभियान के तहत किया आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भूपतवाला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथी मेयर किरण जैसल ने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार एवं महिलाओं की गोदभराई रस्म संपन्न कराई। कार्यक्रम के दौरान मेयर किरन जैसल ने बालिकाओं को पोषण बैग भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए शुरुआती वर्षों में उचित पोषण बेहद आवश्यक है। इसी प्रकार गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण पर ध्यान देकर आने वाली पीढ़ी के बेहतर स्वास्थ्य की नींव रखी जा सकती है। मेयर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र समाज के अंतिम व्यक्ति तक महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं और सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सुपरवाइजरों द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों से महिलाओं और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य एवं जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के पोषण और शिक्षा पर विशेष ध्यान देना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। स्वस्थ बालिकाएं ही आगे चलकर स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला बनती हैं।
इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने भूपतवाला आंगनबाड़ी सेक्टर की सुपरवाइजर ऋचा गर्ग को सम्मानित भी किया। इस दौरान पार्षद आकाश भाटी, पार्षद सुनीता शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रीति गौड़, भूपतवाला आंगनबाड़ी सेक्टर की सुपरवाइजर ऋचा गर्ग, आलोक, देवेश्वरी लखेड़ा, मीनू ठाकुर, आकाश तोमर आदि मौजूद रहे।

छात्रों ने जाना नये औद्योगिक परिवर्तनों के बारे में अतिथि व्याख्यान का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक सिविल इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. अमित कुमार सिंघल द्वारा (“From Blue Print to Balance Sheet: Transforming Engineering and Architecture into Leadership Career”) विषय पर छात्रों को व्याख्यान दिया गया। व्याख्यान के

जग्गाहेड़ी टोल विवाद के बाद प्रदर्शन, कंपनी के प्रबंधक समेत अन्य टोलकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के शामली रोड पर तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे पर बने जग्गाहेड़ी स्थित टोल प्लाजा पर पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ता की ओर से टोल कंपनी के ठेकेदार प्रबंधक एवं अन्य कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने टोल प्लाजा से एक थार गाड़ी को भी

श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से श्रद्धा एवं भक्तिभाव से निकाली गई श्री अनंतनाथ भगवान की वार्षिक शोभायात्रा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में नई मंडी के चौड़ी गली स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर से शनिवार को 1008 श्री अनंतनाथ भगवान की वार्षिक शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ निकाली गई। प्रातःकाल भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में परंपरानुसार सर्वप्रथम झंडारोहण का सौभाग्य अर्जुन जैन

जो मर्यादा विहीन हैं वही असुर हैं : डा उमाकांतानंद सरस्वती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जूना अखाङा के महामंडलेश्वर पूज्य संत उमाकांतानंद सरस्वती जी ने कहा कि जो मर्यादा में रहकर जीवन जीते हैं वे सुर हैं और जो मर्यादा विहीन हैं वही असुर हैं। उन्होंने कहा कि जीवन के सत्कर्म ही परलोक जाते हैं सांसारिक धन दौलत नहीं। मनुष्य का जीवन धन उसके द्वारा किया गया पुरुषार्थ

आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित किया आंगन मिलन कार्यक्रम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्वालापुर स्थित कसाबान आंगनबाड़ी केंद्र-3 पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव खुर्रम मलिक ने सानिया को महालक्ष्मी किट प्रदान की। इस अवसर पर सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देते

कांग्रेस को उत्तराखडं में भी मिलेगा इमरान मसूद की नियुक्ति का लाभ-मकबूल कुरैशी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आराधना मिश्रा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी के आवास पर बैठक आयोजित कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया। पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि आराधना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal