पतंजलि विश्वविद्यालय में होगा संस्कृत और संस्कृति का दिव्य संगम : स्वामी रामदेव

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि विश्वविद्यालय में आयोजित होने जा रहे 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन को लेकर पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगगुरू स्वामी रामदेव ने विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि स्वामी रामदेव ने कहा कि भारत के संस्कार, भारत की सभ्यता, प्राच्य योग विद्या, अध्यात्म विद्या, हमारी समृद्ध संस्कृति, शास्त्र परंपरा और सनातन विरासत जिस संस्कृत भाषा में सुरक्षित है, उस संस्कृत और संस्कृति का एक विराट संगम पतंजलि विश्वविद्यालय में होने जा रहा है। यह सम्मेलन केवल विद्वानों के विचार-विमर्श का मंच नहीं, बल्कि भारत की ज्ञान-संपदा को समझने, उसके वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक पक्षों को सामने लाने तथा नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपरा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं देश-विदेश के विद्वानों में सम्मेलन को लेकर विशेष उत्साह को देखते हुए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक सम्मेलन में भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों से प्राच्य विद्या के प्रकांड विद्वान, शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं विशेषज्ञ भाग लेंगे।

विभिन्न विषयों के विद्वानों के एक मंच पर एकत्रित होने से भारतीय ज्ञान-परंपरा के विविध आयामों पर व्यापक एवं सार्थक विमर्श का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने देशभर के विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों तथा भारतीय संस्कृति एवं अपनी प्राचीन विरासत के प्रति गौरव का भाव रखने वाले सभी जिज्ञासुओं से सम्मेलन में सहभागिता का आह्वान करते हुए कहा कि पतंजलि का मूल संकल्प ही ‘विरासत और विज्ञान, शोध और बोध, दृष्टि और दक्षता’ के समन्वय के माध्यम से भारतीय ज्ञान-परंपरा को आधुनिक संदर्भों में स्थापित करना है। भारत की प्राचीन विद्याओं में निहित ज्ञान केवल अतीत की धरोहर नहीं है, बल्कि वर्तमान और भविष्य की अनेक चुनौतियों के समाधान के लिए भी उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान कर सकता है। आवश्यकता है कि इस ज्ञान का गंभीर अध्ययन, शोध, परीक्षण और आधुनिक संदर्भों में पुनर्पाठ किया जाए।

केवल भक्ति से ज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता : उमाकांतानंद सरस्वती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जूना अखाङा के महामंडलेश्वर संत उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी मर्यादा और कृतित्व सिखाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के कान नहीं होते आंख होती हैं। आप जो व्यवहार करेंगे वही सीखेंगे। नई मंडी रामलीला भवन में आयोजित भगवान श्री राम कथा

मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स सोसायटी का वार्षिक अधिवेशन एवं फोटो वीडियो एक्सपो 2026 आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स सोसायटी के तत्वावधान में वार्षिक अधिवेशन एवं फोटो वीडियो एक्सपो-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलेभर से आए फोटोग्राफरों ने फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा

मुजफ्फरनगर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का मुक्की

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी और एसआईआर के माध्यम से ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जुलूस निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य चुनाव

श्राद्ध पक्ष में कौवों और गायों को भोजन कराने से पितरों को शांति मिलती है

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्राद्ध पक्ष के 16 दिनों में पितरों के निमित्त तर्पण के साथ कौवे और गाय को भोजन कराने की परंपरा है। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार कौवे और गाय को भोजन कराने से पितरों को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। घर में बनाए गए पकवान और भोजन का कुछ हिस्सा

जल्द कराया जाए श्री बालाजी मंदिर घाट का निर्माण-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर के संस्थापक डा.केपीएस चौहान की अध्यक्षता में समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शिव विहार स्थित श्री बालाजी मन्दिर घाट निर्माण कार्य का शुरू नहीं होने पर चिंता व्यक्त की गई। डा.केपीएस चौहान ने कहा कि श्री बालाजी घाट के निर्माण हेतु काफी समय

ग्राम कटारपुर में “गौतीर्थ” बने : महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ग्राम कटारपुर में गौसेवक शहीद स्थल को “गौतीर्थ” के रूप में विकसित किये जाने की सरकार से मांग की गई है, इसी क्रम में महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि महाराज (बड़ा उदासीन अखाड़ा) पीठाधीश्वर सन्त मण्डल आश्रम (भीमगौड़ा) ने कटारपुर गांव में पहुंच कर गौमाता की पूजा अर्चना की ओर गौमाता को अंग्रेजों के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal