मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा संचालित पूर्वदशम कक्षा-9-10 एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति कक्षा-11व12 वर्ष-2026-27 योजनान्तर्गत प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम“ आयोजित किया गया। “छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम“ का सजीव प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) एवं छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किये जाने हेतु एस0डी0एण्टर कालेज, मुजफ्फरनगर में कार्यक्रम का आयोजन किया। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग कपिल देव अग्रवाल व डा0 वीरपाल निर्वाल मा0 प्रशासक जिला पंचायत डॉक्टर वीरपाल निर्वाल जिला अध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी सहित अन्य (जनप्रतिनिधि) व अधिकारियो द्वारा प्रतिभाग कर छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम के दौरान मैत्री रस्तोगी,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, द्वारा छात्र-छात्राओं को शासन द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता एवं योजनाओं से मिलने वाले लाभों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गयी तथा अवगत कराया गया कि जनपद स्तर से अग्रसारित डाटा के सापेक्ष कक्षा-9-10 के समस्त वर्गो के कुल-1504 छात्र-छात्राओं को कुल रू035.42 लाख एवं कक्षा-11.12 के कुल-996 छात्र-छात्राओं को कुल रू0-25.94 लाख की धनराशि उनके आधार सीडिड बैंक खाते में सीधे प्रेषित कर दी गयी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों द्वारा कहा गया कि प्रदेश सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित की जा रही हैं। छात्रवृत्ति के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा जारी रखने में आर्थिक सहायता प्राप्त होती है तथा इससे उच्च शिक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ता है।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों जिला विद्यालय निरीक्षक,मु0नगर जिला समाज कल्याण अधिकारी,मु0नगर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी,प्रधानाचार्य,एस0डी0 इण्टर कालेज,मु0नगर द्वारा बताया गया कि छात्रवृत्ति योजनाओं में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं पात्र विद्यार्थियों तक लाभ पहुंचाना शासन की प्राथमिकताओं में सम्मिलित है। समारोह में छात्र-छात्राओं, शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों, संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया तथा छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं कामना की गयी।

छात्रों ने जाना नये औद्योगिक परिवर्तनों के बारे में अतिथि व्याख्यान का आयोजन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक सिविल इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. अमित कुमार सिंघल द्वारा (“From Blue Print to Balance Sheet: Transforming Engineering and Architecture into Leadership Career”) विषय पर छात्रों को व्याख्यान दिया गया। व्याख्यान के






