पुरकाजी क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनहित में प्रचलित सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से, जनपद के क्षेत्र पुरकाजी में 03 स्थानों पीएम० श्री राजकीय इण्टर कॉलेज पुरकाजी, श्री प्राण नाथ विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पुरकाजी एवं पी०एम० श्री कम्पोजिट पुरकाजी, तहसील सदर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनहित में प्रचलित सरकारी/कल्याणकारी/लाभार्थीपरक योजनाओं के सम्बन्ध में एवं सरकार की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया गया। नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम संस्कृति विभाग के कलाकार श्री मोनू त्यागी के नेतृत्व/उपस्थिति में कलाकारों की टोली द्वारा, मंचन/नाटक के माध्यम से आमजन/लोगों को सरकार द्वारा जनहित में प्रचलित सरकारी/कल्याणकारी/लाभार्थीपरक योजनाओं व सरकार की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराते हुए, सरकार द्वारा देशहित में किए गए कार्यों एवं किये जा रहे कार्यों की भी नाट्य प्रस्तुति/अभिनय के द्वारा जानकारी दी। कार्यक्रम को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी तथा उनके द्वारा कलाकारों एवं सरकार द्वारा प्रचलित योजनाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

छात्रों ने जाना नये औद्योगिक परिवर्तनों के बारे में अतिथि व्याख्यान का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक सिविल इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. अमित कुमार सिंघल द्वारा (“From Blue Print to Balance Sheet: Transforming Engineering and Architecture into Leadership Career”) विषय पर छात्रों को व्याख्यान दिया गया। व्याख्यान के

जग्गाहेड़ी टोल विवाद के बाद प्रदर्शन, कंपनी के प्रबंधक समेत अन्य टोलकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के शामली रोड पर तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे पर बने जग्गाहेड़ी स्थित टोल प्लाजा पर पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ता की ओर से टोल कंपनी के ठेकेदार प्रबंधक एवं अन्य कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने टोल प्लाजा से एक थार गाड़ी को भी

श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से श्रद्धा एवं भक्तिभाव से निकाली गई श्री अनंतनाथ भगवान की वार्षिक शोभायात्रा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में नई मंडी के चौड़ी गली स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर से शनिवार को 1008 श्री अनंतनाथ भगवान की वार्षिक शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ निकाली गई। प्रातःकाल भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में परंपरानुसार सर्वप्रथम झंडारोहण का सौभाग्य अर्जुन जैन

जो मर्यादा विहीन हैं वही असुर हैं : डा उमाकांतानंद सरस्वती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जूना अखाङा के महामंडलेश्वर पूज्य संत उमाकांतानंद सरस्वती जी ने कहा कि जो मर्यादा में रहकर जीवन जीते हैं वे सुर हैं और जो मर्यादा विहीन हैं वही असुर हैं। उन्होंने कहा कि जीवन के सत्कर्म ही परलोक जाते हैं सांसारिक धन दौलत नहीं। मनुष्य का जीवन धन उसके द्वारा किया गया पुरुषार्थ

आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित किया आंगन मिलन कार्यक्रम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्वालापुर स्थित कसाबान आंगनबाड़ी केंद्र-3 पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव खुर्रम मलिक ने सानिया को महालक्ष्मी किट प्रदान की। इस अवसर पर सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देते

कांग्रेस को उत्तराखडं में भी मिलेगा इमरान मसूद की नियुक्ति का लाभ-मकबूल कुरैशी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आराधना मिश्रा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी के आवास पर बैठक आयोजित कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया। पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि आराधना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal