नगर में धूमधाम से निकाली श्याम प्रभु की भव्य शोभायात्रा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा 42 वें “श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं विशाल शोभायात्रा” कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार दो अक्टूबर को नगर में धूमधाम से श्याम बाबा की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। नई मंडी और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा।देर रात टाउन हॉल पर पहुंचकर संपन्न हुई।
नई मंडी के माता वाला मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, व्यापारी नेता संजय मित्तल मूनल, उद्यमी समाजसेवी भीमसेन कंसल समेत अनेक अतिथियों ने पूजा अर्चना कर किया। शोभायात्रा नई मंडी गौशाला रोड से नंदी स्वीट्स पुरानी गुड मंडी रोड से जिंदल हलवाई के आगे से होते हुए पीठ बाजार, मीना बाजार, मेहता क्लब के बराबर से होते हुए वकील रोड, चौड़ी गली से गौशाला रोड श्र राम स्वीट्स के आगे से होते हुए द्वारिकापुरी रोड गांधी कॉलोनी मेन रोड लक्ष्मी नारायण मंदिर के अगले चौराहे से मुड़कर गली नंबर 10 वाले गुरुद्वारे के आगे से गांधी कॉलोनी रेलवे पुल होते हुए मालवीय चौक से अंसारी रोड मोती महल सर्राफा बाजार भगत सिंह रोड शिव चौक होते हुए टाउन हॉल पर समापन हुई। रात्रि करीब 11.30 वज्र शिव चौक पर पहुंचे श्याम बाबा के रथ के सामने जमकर आतिशबाजी हुई और यहां बड़ी संख्या में झूमते हुए भक्तिभाव से स्वर्ण रथ पर बाबा श्याम के दर्शन किए। शोभायात्रा में इसके अलावा भगवान शिव के अघोरी स्वरूप, श्रीकृष्ण और राधा के रास तथा नाचते हुए विशाल वनमानुष की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति से जुड़े मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, विदित गुप्ता, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग, पीयूष मित्तल, प्रांशु बंसल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में गांधी जयंती पर निकाली तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर जनपद न्यायालयों में कार्यरत कर्मचारियो ने उत्तर प्रदेश शासन के समक्ष लम्बित चली आ रही अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं के ध्यानाकर्षण हेतु जिला न्यायालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रादेशिक नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश

गांधी घूमे कालेज में, दुहराया खुद भी रहो साफ और समाज को भी रखो साफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गांधी की वेशभूषा में घूमता छात्र और उसके पीछे स्वच्छता का नारा लगाते उसके साथी। जोश व खरोस से लबरेज इन छात्रों ने गांधी जयंती के मौके पर श्री राम कॉलेज में गुरुवार को जो संदेश दिया उसकी गूंज काफी दूर तक सुनाई देगी। वहीं दूसरी ओर कुछ छात्रों का समूह नुक्कड़ नाटक

किसानों की समस्याओं के समाधान और अधिकारों के लिए निकाली यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर एक व्यापक जनसंपर्क अभियान ‘किसान अधिकार यात्रा’ की शुरूआत आज मुजफ्फरनगर जनपद के शुक्रताल से की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजीव आर्य के नेतृत्व में आज धर्मस्थली शुक्रताल से किसान

श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन मृत्यु से मुक्ति के लिए सत्कर्म का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद वेंकट हॉल में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ धार्मिक वातावरण में हुआ। कथा के प्रथम दिन कथा व्यास आचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय जी महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि संसार के सभी जीव काल रूपी सर्प के मुख में हैं। मृत्यु

नारी ही नवयुग की आधारशिला : राजयोगिनी बी.के. चक्रधारी दीदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ब्रह्माकुमारीज केशवपुरी सेवा केंद्र, मुजफ्फरनगर द्वारा दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में ‘नारी–नवयुग की आधारशिला’ विषय पर विशेष महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजयोगिनी बी.के. चक्रधारी दीदी, दिल्ली जोन इंचार्ज एवं निदेशिका, बाल्टिक प्रदेश, राशिया तथा राष्ट्रीय

जैन कन्या इण्टर कॉलेज में गांधी एवं शास्त्री जयंती समारोह हर्षोल्लास से मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन कन्या इण्टर कॉलेज, नई मण्डी में *राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती* के अवसर पर गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं अनावरण के साथ किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या किरण देवी द्वारा गांधी जी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal