मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के दिशा-निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र विभाग ) ने किया। इस अवसर पर राजनीतिक विज्ञान विभाग के प्रोफेसर राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक जीवनशैली एवं सतत विकास के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए पर्यावरण संरक्षण तथा टिकाऊ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बीकॉम के छात्र विनय कुमार ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन परिचय, उनके व्यक्तित्व, सादगी, ईमानदारी तथा राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने विद्यार्थियों को शास्त्री जी के आदर्शों एवं विचारों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस अवसर पर बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा ज्येष्ठि वर्मा ने कविता प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भावपूर्ण बनाया। वहीं, बी.ए. के छात्र नेम ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन मूल्यों और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी पायल चौधरी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व, नैतिक मूल्यों तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ गौरव यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। डॉ बसंत कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ विकास वर्मा, डॉ. दिव्या बक्शी,डॉ. मनीषा दीवान, लेफ्टिनेंट अजय सचदेवा , NCC अधिकारी नौशीन फातिमा, अरविंद कुमार , डॉ. अरविन पवार, संदीप, डॉ. सलीम डॉ. प्रीति चौधरी, गुड्डन, डॉ.धीरज गिरधर, डॉ. मदनपाल आदि शिक्षकों एवं गैर शिक्षण कर्मचारियों प्रवीण कुमार ,आदेश कुमार के साथ काफी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में गांधी जयंती पर निकाली तिरंगा यात्रा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर जनपद न्यायालयों में कार्यरत कर्मचारियो ने उत्तर प्रदेश शासन के समक्ष लम्बित चली आ रही अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं के ध्यानाकर्षण हेतु जिला न्यायालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रादेशिक नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश






