प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी-मनोज गौतम

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहलपुर गांव में राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से देश की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। सार्वजनिक जीवन में प्रधानमंत्री ने देश हित में अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए है।ं उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि सामाजिक कार्यों से जुड़कर विकसित भारत का निर्माण करें। मनोज कुमार गौतम ने कहा कि स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान, नशा मुक्ति अभियान से जुड़कर जनसेवा में भागीदारी निभाएं। उन्हांेने कहा कि देश दुनिया में भारत को नई पहचान मिली है। मन की बात कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री मोदी निरंतर युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान चंद्रभान भास्कर, रविंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह, विपिनचंद, सदाशिव भास्कर, शरद सैनी, संदीप सिंह, शोभित कुमार, विनेश कुमार, राजू, वेदपाल, चौधरी वीरेंद्र सिंह, मोहित कुमार, मुनेश कुमार बर्मन, विनोद, शशि, सन्नी कुमार आदि शामिल रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर गिरफ्तारी की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और

उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने दी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शहीद भगत सिंह की जयंती पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा भगतसिंह जोन के अध्यक्ष नागेश वर्मा के नेतृत्व में महासभा के सदस्यों ने भगतसिंह चौक स्थित शहीदे आजम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा महिला मोर्चा कि प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़ एवं संस्था के प्रदेश

शील इंस्टिट्यूट की पूर्व छात्रा दिव्या चौहान का हुआ पूर्ति निरीक्षक पद पर चयन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर पूर्ति निरीक्षक पद पर चयनित होने पर शील इंस्टिट्यूट की छात्रा दिव्या चौहान इंस्टिटयूट के डायरेक्टर विभास सिन्हा ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर संस्थान की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विभास सिन्हा

सपा कार्यकर्ताओं ने दी शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पार्टी समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगतसिंह की 119वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया। ललतारौ पुल स्थित सपा महानगर कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान वरिष्ठ सपा नेता डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह महान देश भक्त और

स्वस्थ हृदय के लिए शरीर, मन और आत्मा का संतुलन आवश्यक-डा.संजय शाह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डा.संजय शाह ने कहा कि प्रदूषण, अनहेल्दी खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल ने सेहत को गंभीर खतरे में डाल दिया है। खासकर युवाओं में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी समस्याएं लाखों जिंदगियां छीन

पुराने प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस पार्षदों ने बोर्ड बैठक में किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर निगम की चौथी बोर्ड में विपक्षी कांग्रेस पार्षदों ने पिछली बैठकों में पारित हुए विकास कार्यो के प्रस्तावों पर कोई कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए मेयर, नगर आयुक्त, नगर निगम प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्षदों ने मेयर और निगम प्रशासन पर तंज कसते हुए

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal