हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड के पूर्व राज्य चुनाव आयुक्त एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी चन्द्रशेखर भट्ट को भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा गठित 20 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का सदस्य नामित किया गया है। यह समिति विभिन्न खेल फेडरेशनों एवं ओलंपिक संघों की मॉनिटरिंग तथा नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट-2025 के तहत संवैधानिक संरचनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली कठिनाइयों के समाधान पर कार्य करेगी।
समिति में भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति व सुनील अरोड़ा सहित विभिन्न राज्यों के पूर्व चुनाव आयुक्तों को शामिल किया गया है। उत्तराखण्ड से चन्द्रशेखर भट्ट और पूर्व चुनाव आयुक्त हरीश चन्द्र जोशी को सदस्य बनाया गया है। भट्ट ने प्रशासन में एडीएम हरिद्वार, लोक सेवा आयोग के प्रथम परीक्षा नियंत्रक एवं सचिव, अपर मेलाधिकारी कुंभ-2010, सीडीओ, जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल, आयुक्त और राज्य चुनाव आयुक्त सहित महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। उनके मनोनयन पर प्रो. (डॉ.) सुनील जोशी, प्रो. (डॉ.) अरुण त्रिपाठी, डॉ. नरेश चौधरी, डॉ. संजय शाह, डॉ. विपिन प्रेमी, डॉ. प्रदीप भारद्वाज और डॉ. जी.एस. इन्दौरिया ने बधाई दी।

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की






