व्यापारी समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है समाजवादी पार्टी – प्रदीप जायसवाल

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर में आयोजित पीडीए व्यापारी जनसंवाद कार्यक्रम एवं धन्यवाद सभा में बड़ी संख्या में व्यापारी, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में व्यापारियों ने अपने सामने आ रही समस्याओं, छोटे एवं मध्यम कारोबार पर बढ़ते दबाव तथा व्यापारिक नीतियों को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि व्यापारी केवल बाजार का हिस्सा नहीं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और रोजमर्रा की आर्थिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। छोटे दुकानदार, फुटकर व्यापारी और मध्यम वर्गीय कारोबारी यदि आर्थिक दबाव में आते हैं तो उसका प्रभाव रोजगार और बाजार की पूरी श्रृंखला पर पड़ता है।
समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप जायसवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी व्यापारियों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर लगातार संवाद कर रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज की समस्याओं को केवल चुनावी मुद्दे के रूप में नहीं, बल्कि आर्थिक और सामाजिक सरोकार के रूप में देखने की आवश्यकता है।उन्होंने यह भी कहा कि छोटे और मध्यम व्यापारियों की आवाज मजबूत होना जरूरी है। उनके अनुसार, व्यापारियों को सुरक्षा, सम्मान, सुगम व्यापारिक वातावरण और नीतिगत निर्णयों में अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए।उन्होंने भाजपा सरकार की व्यापारिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि नीतियों का लाभ छोटे व्यापारी के बजाय बड़े कारोबारी वर्ग की ओर अधिक गया है, जिससे छोटे व्यापारियों में असंतोष पैदा हुआ है। पूर्व सांसद कादिर राणा ने कहा कि व्यापारी वर्ग ने हमेशा समाज और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि बाजार में छोटे दुकानदार से लेकर बड़े कारोबारी तक सभी की अपनी भूमिका है और नीतियां बनाते समय सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि व्यापारियों द्वारा रखी गई समस्याओं पर गंभीरता से विचार होना चाहिए और सरकारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी आर्थिक नीति का बोझ छोटे कारोबारी पर असमान रूप से न पड़े।
पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी एवं सपा नेता गौरव जैन ने कहा कि मुज़फ्फरनगर का व्यापारी वर्ग मेहनत और उद्यम के बल पर स्थानीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी की दुकान केवल उसकी आय का साधन नहीं, बल्कि उसके परिवार और उससे जुड़े कर्मचारियों की आजीविका का आधार होती है।उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि व्यापारियों के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि छोटे व्यापारी के अधिकार और सुविधाएं कमजोर क्यों हो रही हैं और बड़े कारोबारी वर्ग को अपेक्षाकृत अधिक अवसर क्यों मिल रहे हैं।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा अब्दुल मुत्तलिब ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी व्यापारियों, पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि PDA व्यापारी जनसंवाद का उद्देश्य व्यापारी समाज की समस्याओं को सुनना और उन्हें संगठन के माध्यम से आगे रखना है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुज़फ्फरनगर के व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाना समाजवादी व्यापार सभा की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम को असद पाशा,अंसार आढ़ती,मो.नियाज हैदर, फिरोज अंसारी,विपिन लाटियान,राशिद मलिक,डॉ इसरार अल्वी,अरशद मलिक आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर रजनीश गुप्ता(राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, व्यापार सभा),डॉ अजय चौरसिया(प्रदेश सचिव,सपा),अक्षय जैन अरिहंत(प्रदेश उपाध्यक्ष, व्यापार सभा),संजय यादव(जिलाध्यक्ष, व्यापार सभा,लखनऊ),हाजी लियाकत कुरेशी(पूर्व प्रत्याशी मीरापुर) रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद व सपा नेता कादिर राणा व संचालन सपा नेता साजिद हसन व सपा नेता असद पाशा ने सामूहिक रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ नूर हसन सलमानी,सोनू चौधरी,शमी खान,जब्बार जोला,जावेद प्रधान,नवनीत अग्रवाल,नेम मलिक’बबली’,गय्यूर मलिक,बाबर,जफर चोकड़ा, आलम बागोवाली,मोइन त्यागी,अश्वनी जैन,विकि,शौकीन चौधरी,अर्जुन राठी,अमित चौधरी,शेंकी चौधरी,कामिल नेता जी,जुनैद चौधरी, सरफराज प्रधान,मुस्तफा राणा,अटल नेता,मो.शोएब चोकड़ा,अब्दुल्ला त्यागी,समीर त्यागी,उस्मान प्रधान,अल्तमश सरवट, राशिद मलिक,नसीम कस्सार,मन्नान त्यागी,वाजु प्रधान सुजरु आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

मुजफ्फरनगर में यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेने वाले व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का चार्ज लगाए जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान

मंत्री कपिल देव के नेतृत्व में होगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 22 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुजफ्फरनगर के रास्ते सहारनपुर पहुँचेंगे। उनके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। बीते दिवस राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांधी नगर स्थित अपने आवास पर कुकड़ा मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण

ढ़ासरी में लापता मासूम का शव तालाब से बरामद, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के एक ककनौली थाना क्षेत्र के गाँव ढांसरी के दलित परिवार में मातम छा गया जब परिवार के ढाई वर्षीय मासूम का शव तालाब से बरामद हुआ। मासूम आयांश रविवार को मंदिर के पास से गायब हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच शुरू कर दी है।

जिला कारागार का प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने डीएम और एसएसपी के साथ किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रभारी जनपद न्यायाधीश गरिमा सिंह ने डीएम उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से

होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज को मिला एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग अवार्ड

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (नीसा) द्वारा उत्तराखंड में आयोजित स्कूल लीडरशिप समिट मंथन में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जडौदा को सम्मान मिला है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया व रीता दहिया को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई