जीवन की हर परिस्थिति को अपने अनुसार बदलना संभव नहीं

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधि के छात्र-छात्राओं के लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय ‘आंतरिक शांति व खुशी की ओर रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. नीलम राय वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, डॉ. प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, डॉ. सौरभ मित्तल, उप प्राचार्य, डॉ. आर.पी. सिंह, रिसर्च डायरेक्टर तथा डॉ. पूनम शर्मा, प्राचार्या, श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सर्वप्रथम मुख्य वक्ता डॉ. नीलम राय वर्मा को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बी.ए.एलएल.बी., बी.कॉम. एलएल.बी. एवं एलएल.बी. के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मुख्य वक्ता डॉ. नीलम राय वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आंतरिक शांति तथा आनंद की राह स्वयं को समझने, स्वीकार करने और बेहतर बनाने से शुरू होती है। जीवन की हर परिस्थिति को अपने अनुसार बदलना संभव नहीं है, लेकिन उसके प्रति अपनी सोच और प्रतिक्रिया को अवश्य बदला जा सकता है। उन्होंने कहा कि दूसरों की गलतियां देखने और उन पर टिप्पणी करने से पहले प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं का मूल्यांकन करना चाहिए।उन्होंने विद्यार्थियों को बीती हुई बातों को छोड़कर वर्तमान में जीने, दूसरों से तुलना न करने तथा छोटी-छोटी खुशियों के लिए कृतज्ञ रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि स्वयं के लिए समय निकालना, सकारात्मक सोच रखना, क्षमा करना तथा अपनी कमियों को स्वीकार कर उनमें सुधार करना आंतरिक शांति को मजबूत करता है। सच्चा आनंद दूसरों को बदलने में नहीं, बल्कि स्वयं को बेहतर बनाने में है। जब मन में संतोष, आत्म-जागरूकता और सकारात्मकता होती है, तो जीवन की छोटी-छोटी खुशियां भी बड़ी लगने लगती हैं। उन्होंने महाभारत काल से जुड़े अनेक उदाहरणों के माध्यम से अपने विचारों को स्पष्ट किया।कार्यक्रम के अंत में श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ की प्राचार्या डॉ. पूनम शर्मा ने मुख्य वक्ता डॉ. नीलम राय वर्मा को सम्मान-चिह्न भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ के शिक्षकगण संजीव कुमार, आंचल अग्रवाल, राखी प्रमोद तुपे, मिन्नी सिंघल, आशीष कुमार, हर्षित भाटिया, नितिन वाध्वा, विनय तिवारी, प्रीति एवं कृष्णपाल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत विषय पर आधारित सुंदर पेंटिंग्स बनाई। विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र द्वारा की जा रही बहुआयामी उपलब्धियां को रेखांकित करते हुए विकसित

एसडी कॉलेज में “विकसित भारत@2047 पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “विकसित भारत @2047” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, जागरूकता एवं ज्ञानवर्धन की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों

22 सितंबर से 17 अक्टूबर तक हरिद्वार में चलेगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन 22 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं

राष्ट्र का विकास सामाजिक भागीदारी से संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके कार्यों पर आधारित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता तथा बहुमुखी प्रतिभा का

हरिद्वार में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला खरीद अधिकारी वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी तहसीलदारों को ग्रामवार एवं किसानवार सूची समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सभी क्रय संस्थाओं को समय पर

श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के 42वें वार्षिकोत्सव की तैयारियों को लेकर किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति अपना 42वां वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाने जा रही है। इस उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार, 1 अक्टूबर से रविवार, 4 अक्टूबर 2026 तक श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं विशाल शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार को नई मंडी स्थित एक रेस्टोरेंट में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal