आरक्षण सुधार और यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर स्वर्ण समाज का आंदोलन

Share :

बहादराबाद (रिपोर्टर)। यूजीसी से संबंधित प्रस्तावित प्रावधानों को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था में आवश्यक सुधार की मांग को लेकर रविवार को बहादराबाद में स्वर्ण समाज की महासभा आयोजित की गई। महासभा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। क्षत्रिय चौहान महासभा, हरिद्वार के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि समाज की मांग किसी वर्ग के विरोध में नहीं है, बल्कि ऐसी व्यवस्था की मांग की जा रही है जो समानता, निष्पक्षता और सभी वर्गों को समान अवसर देने के सिद्धांत पर आधारित हो। वरिष्ठ अधिवक्ता उत्तम सिंह चौहान ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था की विसंगतियों का तार्किक और न्यायसंगत समाधान होना चाहिए। उन्होंने यूजीसी से जुड़े प्रावधानों पर भी पुनर्विचार की मांग की।

अमरदीप सिंह रॉबिन ने कहा कि उनका विरोध किसी व्यक्ति अथवा सरकार विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि उन नीतियों और कानूनों के खिलाफ है, जिन्हें समाज अपने प्रति भेदभावपूर्ण मानता है। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक आधार पर सुविधाएं और आरक्षण देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर आंदोलन को चरणबद्ध और संगठित तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
वक्ताओं ने आंदोलन को गांव-गांव और शहर के मोहल्लों तक पहुंचाने के लिए स्थानीय इकाइयां गठित करने तथा समन्वय समिति बनाने पर जोर दिया। साथ ही प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाने की बात कही गई। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि आंदोलन का उद्देश्य किसी राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष में प्रचार करना नहीं है।
महासभा के बाद समाज के लोग एकजुट होकर बहादराबाद टोल प्लाजा पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने से बहादराबाद हाईवे पर कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में एडीएम हरिद्वार मौके पर पहुंचे और समाज के प्रतिनिधियों से ज्ञापन लिया। उन्होंने कहा कि यूजीसी से संबंधित मामला केंद्र सरकार के स्तर का है। ज्ञापन को उचित माध्यम से केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा और इस संबंध में निर्णय केंद्र सरकार द्वारा ही लिया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन हिमांशु चौहान ने किया। इस दौरान एडवोकेट उत्तम चौहान, बलवंत सिंह चौहान, राजेंद्र चौहान, रविंद्र सिंह, आनंद स्वरूप महाराज, शेर सिंह राणा, कार्तिक गिरी महाराज, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप चौहान, प्रधान चंदन चौहान, प्रधान नीरज चौहान, प्रधान अश्वनी चौहान, पार्षद रॉबिन सिंह, बसंत चौहान, अरुण शर्मा समेत बड़ी संख्या में समाजसेवी और स्वर्ण समाज के लोग मौजूद रहे।

समर्पित युवा समिति की रक्त सेवा को फिर मिला सम्मान

मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति को फिर से सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तेवतिया ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समर्पित युवा समिति के सदस्य मनी पटपटिया एवं वैभव मदन को पुरस्कृत किया गया। साथ ही

श्रीराम कॉलेज में हुआ मॉ शाकुम्भरी अन्तरमहाविद्यालयी क्रिकेट(पुरूष) टूर्नामेंट का आगाज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, (स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर में मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट (पुरूष) वर्ग प्रतियोगिता का शुभारम्भ बडे हर्षोउल्लास से किया गया। इस अवसर पर मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की तरफ से प्रतियोगिता के प्रवेक्षक के रूप में डा0 शरद चौधरी, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज के आईक्यूएसी समन्वयक

केंद्र सरकार को भारतीय कृषि उत्पादों के यूरोपीय देशों में निर्यात को बढ़ावा देने, के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखते हुए कहा है कि इस पत्र के माध्यम से मैं आपका ध्यान भारतीय कृषि निर्यात को वैश्विक स्तर पर, विशेषकर यूरोपीय संघ (European Union) के बाजारों में, एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए

डॉ संदीप शर्मा को उनके द्वारा किए गए सर्वाधिक रक्तदान के लिए प्रथम स्थान से किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को जिला अस्पताल के ऑडिटोरियम में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी संस्थाएं जो रक्तदान करती हैं। सभी संस्थाएं विगत वर्षों से रक्तदान कर जनहित में कार्य कर रही हैं उनको सभी को स्मृति चिन्ह देकर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें डॉक्टर संदीप शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री सर्व

रोटरी ने पोलियो उन्मूमलन का बीडा 35 वर्ष पूर्व उठायाः गर्वनर पायल गौर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी इंटर नेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 के अर्न्तगत एक विशाल जागरूकता रैली नगर के विभिन्न मार्गो पर निकली। उपरोक्त जानकारी देते हुए रो.विकास भार्गव एवं सुनील अग्रवाल ने बताया कि रूडकी रोड स्थित नगरपालिका इण्टर कॉलेज के प्रंागण मे रैली से पूर्व एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें

सनातन धर्म कॉलेज में “TechnoRang: Algorithms of Art” रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा *“TechnoRang: Algorithms of Art”* थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा तथा नवाचार का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को कला और तकनीक के समन्वय के माध्यम से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal