भीषण बाढ़ से प्रभावित बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार- जितेन्द्र रघुवंशी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इस वर्ष देश भर में भयंकर वर्षा के कारण गंगा, यमुना, नर्मदा, मंदाकिनी, कोशी सहित अनेकानेक नदियों ने अब तक के वर्षा के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं, नदियों के किनारे की आवासीय कालोनियां नदियों के बाढ़ से अत्यधिक प्रभावित हुई हैं। सरकार के साथ स्वयंसेवी संस्थाएं भी अपने अपने स्तर पर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में जाकर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को भी ऐसे आपातकाल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना होगा, यह संदेश स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने आज देश भर में आयोजित हर महीने प्रथम रविवार दस बजे दस मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के नाम अभियान के अन्तर्गत शामिल हुए स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों को सम्बोधित करते हुए दे रहे थे।
इसके पूर्व प्रतिमाह की भांति राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ ही स्वतंत्रता सेनानी स्मारकों तथा शहीद स्थलों पर पुष्पांजलि समर्पित की गईं। हरिद्वार जिले में अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क पुल जटवाड़ा, ज्वालापुर, वटवृक्ष सुनहरा, राजा विजय सिंह स्मारक कुंजा बहादुर पुर, स्वतंत्रता सेनानी स्तंभ भगवानपुर, लक्सर, रुड़की, बहादराबाद तथा हरिद्वार में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क पुल जटवाड़ा, ज्वालापुर में सम्पन्न हुआ, जहाँ संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश आर्य तथा महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगीत, वन्दे मातरम, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के बाद जितेन्द्र रघुवंशी, डाॅ. वेद प्रकाश आर्य, कैलाश वैष्णव तथा सुरेश चन्द्र सुयाल ने शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, तत्पश्चात उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों तथा स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि समर्पित किया।
इस अवसर पर दैशिक शास्त्र विशेषज्ञ सुरेश चन्द्र सुयाल ने उपस्थित नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस गति से पूरे देश में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वावधान में हर महीने पहले रविवार को यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है, वह दिन दूर नहीं होगा जब स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों की जनशक्ति सरकारों को उनके अधिकार देने के लिए आगे आएंगी। डॉ के एस रावत ने भी जन समुदाय को सम्बोधित किया। आज के कार्यक्रम में संगठन सचिव अनुराग सिंह गौतम, संयुक्त सचिव आदित्य गहलोत, कैलाश चन्द वैष्णव, वीरेन्द्र गहलोत, सुरेश चन्द्र सुयाल, आदित्य प्रकाश उपाध्याय, बी एस बुटोला, प्रमेश चौधरी, जोगिन्द्र तनेजा, डा. के.एस. रावत, सुरेन्द्र लाल छाबड़ा, कमल छाबड़ा, सुभाष चंद्र धींगरा, पंकज शर्मा, दीपेक्ष आर्य, बी एस बुटोला, रवींद्र धीमान, अजय कुमार , श्रीमति पद्मा देवी आर्य , श्रीमति मनीषा चौहान, श्रीमति शीला चौहान, श्रीमति मंजुलता भारती सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों की सराहनीय उपस्थिति रही।

पत्रकारिता विभाग में नये छात्रों का इंडक्शन प्रोग्राम आज से

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के जर्नलिज्म एंड मास मीडिया विभाग में सोमवार से नये छात्रों का इंडक्शन प्रोग्राम शुरू हो रहा है। तीन दिवसीय (7 से 9 सितंबर) तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बीएजेएमसी प्रथम और एमएजेएमसी प्रथम में नवप्रवेशित छात्रों को कॉलेज, विभाग और उनके पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी दी जायेगी। विभाग में

आरक्षण सुधार और यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर स्वर्ण समाज का आंदोलन

बहादराबाद (रिपोर्टर)। यूजीसी से संबंधित प्रस्तावित प्रावधानों को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था में आवश्यक सुधार की मांग को लेकर रविवार को बहादराबाद में स्वर्ण समाज की महासभा आयोजित की गई। महासभा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निर्णय लेने की

विद्या भारती के तत्वावधान में 38वीं क्षेत्रीय शूटिंग एवं कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्या भारती के तत्वाधान में 38वीं क्षेत्रीय शूटिंग एवं कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी एवं एशियन पदक विजेता विजय तोमर, पालिका के पूर्व अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, उद्योगपति विपुल भटनागर, कर्नल सुधीर कुमार सिंह, खेल पर्यवेक्षक जन शिक्षा समिति

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचे गौरव स्वरूप, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। छपार थाना क्षेत्र के गांव छपरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात मंदिर जा रही नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप पीड़िता के घर पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल और पूर्व विधायक अशोक कंसल के साथ ही

वीर भारत क्लब द्वारा 77वीं श्री कृष्ण रथ यात्रा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। धर्म और आस्था की नगरी मुजफ्फरनगर में वीर भारत क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 77वें श्री कृष्ण रथ यात्रा महोत्सव का भव्य आगाज हो गया है। टाउन हॉल परिसर में आयोजित एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की

सहारनपुर की 119 साल पुरानी मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के बाद हरेंद्र मलिक समेत सपा का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कल करेगा दौरा

मुजफ्फरनगर/सहारनपुर (रिपोर्टर)। जनपद सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित 119 साल पुरानी मस्जिद को गिराए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने सहारनपुर का दौरा करने और पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाने के लिए 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया है। इस प्रतिनिधिमंडल में मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक भी शामिल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal