विद्या भारती के तत्वावधान में 38वीं क्षेत्रीय शूटिंग एवं कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्या भारती के तत्वाधान में 38वीं क्षेत्रीय शूटिंग एवं कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी एवं एशियन पदक विजेता विजय तोमर, पालिका के पूर्व अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, उद्योगपति विपुल भटनागर, कर्नल सुधीर कुमार सिंह, खेल पर्यवेक्षक जन शिक्षा समिति सदस्य चरणपाल सिंह तोमर, क्षेत्रीय खेल संयोजक सत्यपाल सिंह, प्रबंध समिति अध्यक्ष सूरत सिंह वर्मा, प्रबंधक बाल बहादुर, सह-प्रबंधक ज्ञानचंद सिंघल, प्रमोद कुमार तिवारी एवं प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा ने माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन के साथ संयुक्त रूप से किया। महेश कुमार ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया। प्रबंध समिति द्वारा आगंतुक अतिथियों को पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदानकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पालिका के पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि प्रतियोगिता में विजयी होना इतना महत्वपूर्ण नही होता, बल्कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना अधिक महत्वपूर्ण होता है। सभी पूरे मनोयोग से प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें।
मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी एवं एशियन पदक विजेता विजय तोमर ने विद्या भारती के इस खेल आयोजन पर शुभकामनायें प्रदान करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगींण विकास के लिए खेलकूद बहुत ही आवश्यक है। इसके उपरांत उन्होंने 38वीं क्षेत्रीय शूटिंग एवं कुश्ती प्रतियोगिता के शुभारंभ की विधिवत घोषणा की। तत्पश्चात सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शपथ ग्रहण कराई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यालय के छात्रों द्वारा समूह गान प्रस्तुत किया गया।
क्षेत्रीय खेल संयोजक सत्यपाल सिंह ने खेल प्रस्ताविकी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिता जन शिक्षा समिति के सदस्य एवं खेल पर्यवेक्षक चरणपाल सिंह तोमर के सानिध्य में आगामी 8 सितंबर तक चलेगी। जिसमें उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं ब्रज प्रांत के सरस्वती विद्या मंदिरों के करीब 450 खिलाडी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि शूटिंग प्रतियोगिता के मुकाबले खेल संयोजक एवं एसजीएफआई के टेक्निकल हैड जॉनी चौधरी एवं सह-संयोजक वीरेश नैन तथा कुश्ती प्रतियोगिता के सभी मुकाबले खेल संयोजक रविंद्र सिंह एवं सह-संयोजक ललित कुमार के निर्देशन में संपन्न होंगे।
सह-प्रबंधक ज्ञानचंद संगल ने आगंतुक अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों के पास शारीरिक क्षमता, ध्यान एवं एकाग्रता प्रदर्शित करने का शानदार अवसर है। सभी अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करें। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र में आरएसएस के विभाग प्रचारक भूपेंद्र सिंह, विभाग कारवाह प्रमोद कुमार, सह विभाग कारवाह सतीश कुमार, जिला कारवाह संजय लखान, सेवानिवृत एडीओ सीपी शर्मा, समाजसेवी क्षितिज बालियान आदि सहित विभिन्न जिलों से आए खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

रविवार को हुए मुकाबलों के परिणाम –
लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर कि शूटिंग रेंज में आयोजित शूटिंग मुकाबलों में 10 मीटर एयर पिस्टल बालक वर्ग में बालेराम विद्यालय मेरठ के छात्रों का दबदबा रहा। जबकि बालिका वर्ग में विद्या मंदिर हापुड़ के शूटर्स ने बढ़त बनाई। 10 मीटर एयर राइफल बालिका वर्ग में भी विद्या मंदिर हापुड़ के शूटर्स ने सटीक निशाना लगाया। उधर स्टेडियम में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के प्रथम दिन ब्रज प्रांत के खिलाड़ी शानदार कुश्ती का प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा बनाने में सफल रहे।

पत्रकारिता विभाग में नये छात्रों का इंडक्शन प्रोग्राम आज से

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के जर्नलिज्म एंड मास मीडिया विभाग में सोमवार से नये छात्रों का इंडक्शन प्रोग्राम शुरू हो रहा है। तीन दिवसीय (7 से 9 सितंबर) तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बीएजेएमसी प्रथम और एमएजेएमसी प्रथम में नवप्रवेशित छात्रों को कॉलेज, विभाग और उनके पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी दी जायेगी। विभाग में

आरक्षण सुधार और यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर स्वर्ण समाज का आंदोलन

बहादराबाद (रिपोर्टर)। यूजीसी से संबंधित प्रस्तावित प्रावधानों को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था में आवश्यक सुधार की मांग को लेकर रविवार को बहादराबाद में स्वर्ण समाज की महासभा आयोजित की गई। महासभा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निर्णय लेने की

भीषण बाढ़ से प्रभावित बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार- जितेन्द्र रघुवंशी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इस वर्ष देश भर में भयंकर वर्षा के कारण गंगा, यमुना, नर्मदा, मंदाकिनी, कोशी सहित अनेकानेक नदियों ने अब तक के वर्षा के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं, नदियों के किनारे की आवासीय कालोनियां नदियों के बाढ़ से अत्यधिक प्रभावित हुई हैं। सरकार के साथ स्वयंसेवी संस्थाएं भी अपने अपने स्तर पर बाढ़ग्रस्त

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचे गौरव स्वरूप, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। छपार थाना क्षेत्र के गांव छपरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात मंदिर जा रही नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप पीड़िता के घर पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल और पूर्व विधायक अशोक कंसल के साथ ही

वीर भारत क्लब द्वारा 77वीं श्री कृष्ण रथ यात्रा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। धर्म और आस्था की नगरी मुजफ्फरनगर में वीर भारत क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 77वें श्री कृष्ण रथ यात्रा महोत्सव का भव्य आगाज हो गया है। टाउन हॉल परिसर में आयोजित एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की

सहारनपुर की 119 साल पुरानी मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के बाद हरेंद्र मलिक समेत सपा का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कल करेगा दौरा

मुजफ्फरनगर/सहारनपुर (रिपोर्टर)। जनपद सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित 119 साल पुरानी मस्जिद को गिराए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने सहारनपुर का दौरा करने और पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाने के लिए 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया है। इस प्रतिनिधिमंडल में मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक भी शामिल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई