नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचे गौरव स्वरूप, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। छपार थाना क्षेत्र के गांव छपरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात मंदिर जा रही नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप पीड़िता के घर पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल और पूर्व विधायक अशोक कंसल के साथ ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि नाबालिग बच्ची के साथ हुई घटना गंभीर और बेहद संवेदनशील है। ऐसे मामलों में पीड़ित परिवार को किसी भी स्तर पर अकेला महसूस नहीं होने दिया जाना चाहिए। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि न्याय दिलाने के लिए हरसंभव स्तर पर उनकी मदद की जाएगी। परिजनों से मुलाकात के बाद गौरव स्वरूप ने छपार क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी से बातचीत की। उन्होंने मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटना की निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों के विरुद्ध कानून के तहत कठोर कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार की सुरक्षा एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखने को कहा।
गौरव स्वरूप ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की नीति स्पष्ट है। सरकार की प्राथमिकता है कि अपराधी किसी भी स्थिति में कानून की पकड़ से बच न सकें और पीड़ित को समय पर न्याय मिले। नाबालिग के साथ अपराध जैसे संवेदनशील मामलों में पुलिस को पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए। एक आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है, हम इसमें शामिल अन्य सभी आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की परिजनों की मांग को अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने के लिए कहा है।

पत्रकारिता विभाग में नये छात्रों का इंडक्शन प्रोग्राम आज से

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के जर्नलिज्म एंड मास मीडिया विभाग में सोमवार से नये छात्रों का इंडक्शन प्रोग्राम शुरू हो रहा है। तीन दिवसीय (7 से 9 सितंबर) तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बीएजेएमसी प्रथम और एमएजेएमसी प्रथम में नवप्रवेशित छात्रों को कॉलेज, विभाग और उनके पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी दी जायेगी। विभाग में

आरक्षण सुधार और यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर स्वर्ण समाज का आंदोलन

बहादराबाद (रिपोर्टर)। यूजीसी से संबंधित प्रस्तावित प्रावधानों को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था में आवश्यक सुधार की मांग को लेकर रविवार को बहादराबाद में स्वर्ण समाज की महासभा आयोजित की गई। महासभा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निर्णय लेने की

भीषण बाढ़ से प्रभावित बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार- जितेन्द्र रघुवंशी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इस वर्ष देश भर में भयंकर वर्षा के कारण गंगा, यमुना, नर्मदा, मंदाकिनी, कोशी सहित अनेकानेक नदियों ने अब तक के वर्षा के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं, नदियों के किनारे की आवासीय कालोनियां नदियों के बाढ़ से अत्यधिक प्रभावित हुई हैं। सरकार के साथ स्वयंसेवी संस्थाएं भी अपने अपने स्तर पर बाढ़ग्रस्त

विद्या भारती के तत्वावधान में 38वीं क्षेत्रीय शूटिंग एवं कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्या भारती के तत्वाधान में 38वीं क्षेत्रीय शूटिंग एवं कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी एवं एशियन पदक विजेता विजय तोमर, पालिका के पूर्व अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, उद्योगपति विपुल भटनागर, कर्नल सुधीर कुमार सिंह, खेल पर्यवेक्षक जन शिक्षा समिति

वीर भारत क्लब द्वारा 77वीं श्री कृष्ण रथ यात्रा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। धर्म और आस्था की नगरी मुजफ्फरनगर में वीर भारत क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 77वें श्री कृष्ण रथ यात्रा महोत्सव का भव्य आगाज हो गया है। टाउन हॉल परिसर में आयोजित एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की

सहारनपुर की 119 साल पुरानी मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के बाद हरेंद्र मलिक समेत सपा का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कल करेगा दौरा

मुजफ्फरनगर/सहारनपुर (रिपोर्टर)। जनपद सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित 119 साल पुरानी मस्जिद को गिराए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने सहारनपुर का दौरा करने और पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाने के लिए 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया है। इस प्रतिनिधिमंडल में मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक भी शामिल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई