मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। धर्म और आस्था की नगरी मुजफ्फरनगर में वीर भारत क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 77वें श्री कृष्ण रथ यात्रा महोत्सव का भव्य आगाज हो गया है। टाउन हॉल परिसर में आयोजित एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और भगवान श्री कृष्ण के रथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रथ यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूरा परिसर ‘जय श्री कृष्ण’ और ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। पूजा-अर्चना के बाद रथ यात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई, जिसका जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया।
महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर वीर भारत क्लब के अध्यक्ष चंद्रभान गुप्ता और मंत्री राकेश गर्ग ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सतीश गर्ग, नरेंद्र गुप्ता बॉस,रजत गोयल, सभासद राजीव शर्मा, शोभित गुप्ता,रविकांत कक्का, निखिल मित्तल राजू अग्रवाल और अजय गर्ग आदि शामिल थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं ने भगवान का आशीर्वाद लिया और रथ यात्रा को शांतिपूर्ण व भव्य तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया।

पत्रकारिता विभाग में नये छात्रों का इंडक्शन प्रोग्राम आज से
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के जर्नलिज्म एंड मास मीडिया विभाग में सोमवार से नये छात्रों का इंडक्शन प्रोग्राम शुरू हो रहा है। तीन दिवसीय (7 से 9 सितंबर) तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बीएजेएमसी प्रथम और एमएजेएमसी प्रथम में नवप्रवेशित छात्रों को कॉलेज, विभाग और उनके पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी दी जायेगी। विभाग में






