सहारनपुर की 119 साल पुरानी मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के बाद हरेंद्र मलिक समेत सपा का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कल करेगा दौरा

Share :

मुजफ्फरनगर/सहारनपुर (रिपोर्टर)। जनपद सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित 119 साल पुरानी मस्जिद को गिराए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने सहारनपुर का दौरा करने और पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाने के लिए 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया है। इस प्रतिनिधिमंडल में मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक भी शामिल हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की ओर से 5 सितंबर 2026 को जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यह प्रतिनिधिमंडल 6 सितंबर 2026 को सहारनपुर पहुंचेगा। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य कमिश्नर से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी लेंगे और अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेंगे।
सपा के कार्यालय ज्ञाप में आरोप लगाया गया है कि सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित करीब 119 साल पुरानी मस्जिद को 5 सितंबर की सुबह बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। पार्टी का कहना है कि इससे एक दिन पहले यानी 4 सितंबर की शाम जिला प्रशासन की ओर से मस्जिद को सील किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन उसे गिराया नहीं जाएगा। इसी को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूरे प्रकरण की जानकारी लेने के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय लिया है।

हरेंद्र मलिक समेत ये नेता रहेंगे मौजूद
सपा के 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, सहारनपुर जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद, महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी, मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक, सांसद इकरा हसन, सपा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्रसेन, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान, विधायक अतुल प्रधान, विधायक आशु मलिक, विधायक उमर अली, विधायक रामऔतार सैनी, एमएलसी किरन पाल कश्यप, पूर्व विधायक माविया अली, समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप और मुजफ्फरनगर सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी शामिल हैं।

कमिश्नर से मुलाकात कर रिपोर्ट सौंपेगा प्रतिनिधिमंडल
पार्टी के मुताबिक प्रतिनिधिमंडल सहारनपुर पहुंचकर मंडलायुक्त से मुलाकात करेगा और मस्जिद से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जानकारी हासिल करेगा। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल अपनी रिपोर्ट पार्टी के प्रदेश कार्यालय को सौंपेगा।

कार्यालय ज्ञाप की प्रतिलिपि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव को भी भेजी गई है। मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर सपा द्वारा प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने के बाद यह मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा में आ गया है। अब 6 सितंबर को सहारनपुर पहुंचने वाले प्रतिनिधिमंडल के दौरे पर सभी की नजरें रहेंगी।

श्रीराम कॉलेज के शिक्षक शिक्षा संकाय में जन्माष्टमी पर थाल सज्जा एवं झूला सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर के शिक्षक शिक्षा संकाय में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में थाल सज्जा एवं झूला सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षक शिक्षा विभाग के प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सभी प्रशिक्षुओं द्वारा एक से बढ़कर एक थाल एवं झूले निर्मित किए गए जिसमें निर्णायक दल को प्रथम द्वितीय व

डीएस पब्लिक स्कूल में हुआ शिक्षकों का अभिनंदन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का श्रद्धा पूर्वक वंदन करते हुए, तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षक शिक्षिकाओं का अभिनंदन करते हुए, उनको बधाई कार्ड एवं उपहार भेंट किए। विद्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में आज विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं

चौ छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में शिक्षक दिवस पर  आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौ छोटूराम पीजी कॉलेज में शिक्षक दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भारत वर्ष के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो केपी सिंह

कृष्णा ने शिक्षिका को शिक्षक डे पर दिया उपहार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरु शिक्षक परम्परा सदियों पुरानी है, जो आज भी कायम है। शनिवार को इसी कड़ी में देशभर के साथ जनपद मुजफ्फरनगर में भी टीचर्स डे धूमधाम से मनाया गया। टीचर्स डे बड़े स्टूडेंट्स ही नहीं छोटे छोटे बच्चे भी टीचर्स डे बड़ी धूमधाम से मनाते दिखाई दिए। आज टीचर्स डे पर स्कूली बच्चों

मंत्री कपिल देव ने किया 100 शिक्षक, 10 एआरपी व 03 एसआरजी (कुल 113) को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र व शाल भेंट कर सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शिक्षक दिवस के अवसर पर समर्पण, नवाचार एवं शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों का सम्मान एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 तथा मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार-2025 का लाइव प्रसारण योगीराज बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षा गृह गोरखपुर से हुआ। जनपद स्तर पर कार्यक्रम का भव्य

गाय के रोम रोम में तैंतीस कोटि देवताओं का वास होता है: गंगोत्री जी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि शिव मन्दिर रामपुर में चल रही श्रीमद भागवत कथा में कथा व्यास पूज्य श्री गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि गाय के रोम रोम में तैंतीस कोटि देवताओं का वास होता है गौ सेवा से गोपाल जी शीघ्र प्रसन्न हो जाते है अतः सभी गृहस्थ लोगों को पहली

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal