मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर के शिक्षक शिक्षा संकाय में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में थाल सज्जा एवं झूला सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षक शिक्षा विभाग के प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सभी प्रशिक्षुओं द्वारा एक से बढ़कर एक थाल एवं झूले निर्मित किए गए जिसमें निर्णायक दल को प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों का चयन करने में काफी विचार-विमर्श करना पड़ा अंततः थाल प्रतियोगिता में एमएड प्रथम वर्ष की छात्रा युक्ता को प्रथम स्थान, बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा मुक्ता को द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रियांशी भारद्वाज को प्रदान किया गया। आस्था को उनके सराहनीय कार्य हेतु सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वहीं झूला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा सदफ एवं फराह को संयुक्त रूप से दिया गया तथा द्वितीय स्थान बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा सलौनी गर्ग एवं एमएड प्रथम वर्ष की छात्रा युक्ता को तथा तृतीय स्थान एमएड द्वितीय वर्ष की छात्रा आस्था को मिला।
इस अवसर पर श्री राम कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 प्रेरणा मित्तल द्वारा छात्रों के कार्य की प्रशंसा की गई और तथा जन्माष्टमी के महत्व को बताया। साथ ही साथ भविष्य में भी उन्हें इसी प्रकार कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने व आने वाली वार्षिक परीक्षाओं में यूनिवर्सिटी टॉपर्स में अपना नाम अंकित कराने की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। निर्णायक मंडल की भूमिका में डा0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज, डा पूजा तोमर, डीन साइंस विभाग तथा डा विधि सिंह, समन्वयक शिक्षक शिक्षा विभाग रही। प्रवक्ता रीतु गर्ग ने प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में मुख्य भूमिका निभाई। इस अवसर पर विभाग की शिक्षिकायें सपना सिंघल, अंजलि पुंडीर, भारती त्यागी आदि उपस्थित रहे और सभी ने छात्रों को निरंतर इसी प्रकार अद्वितीय कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

सहारनपुर की 119 साल पुरानी मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के बाद हरेंद्र मलिक समेत सपा का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कल करेगा दौरा
मुजफ्फरनगर/सहारनपुर (रिपोर्टर)। जनपद सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित 119 साल पुरानी मस्जिद को गिराए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने सहारनपुर का दौरा करने और पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाने के लिए 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया है। इस प्रतिनिधिमंडल में मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक भी शामिल






