डीएस पब्लिक स्कूल में हुआ शिक्षकों का अभिनंदन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का श्रद्धा पूर्वक वंदन करते हुए, तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षक शिक्षिकाओं का अभिनंदन करते हुए, उनको बधाई कार्ड एवं उपहार भेंट किए। विद्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में आज विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय में आज एक विशेष गुरु वंदन एवं अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ स्कूल डायरेक्टर रेनू शर्मा ,स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन तथा प्रधानाचार्य गगन शर्मा सहित कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने देश के महान शिक्षाविद एवं द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया।

स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान एवं उनके शिक्षा दर्शन के विषय में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए तथा जीवन में शिक्षक की भूमिका एवं शिक्षक के महत्व के विषय में अपने विचार व्यक्त करते हुए, अपने शिक्षकों का सादर वंदन किया एवं उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माण की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि बच्चे देश का भविष्य हैं अतः निश्चित ही शिक्षक ही वह व्यक्ति है जिसकी कार्यशाला में देश के भविष्य का निर्माण होता है। स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने भी विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद देते हुए सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की कामना करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में शिक्षिका शिवानी वत्स, प्रतिभा रानी, नीरज चौधरी, पूनम यादव सहित अन्य शिक्षिकाओं एवं शिक्षक आशीष गुप्ता, रजनीश शर्मा, कमल वशिष्ठ, प्रशांत शर्मा, राहुल शर्मा सहित शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सामाजिक जीवन में मनुष्य एवं विद्यार्थियों के लिए गुरु के महत्व के विषय में बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय मैनेजमेंट की ओर से सभी के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा।

सहारनपुर की 119 साल पुरानी मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के बाद हरेंद्र मलिक समेत सपा का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कल करेगा दौरा

मुजफ्फरनगर/सहारनपुर (रिपोर्टर)। जनपद सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित 119 साल पुरानी मस्जिद को गिराए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने सहारनपुर का दौरा करने और पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाने के लिए 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया है। इस प्रतिनिधिमंडल में मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक भी शामिल

श्रीराम कॉलेज के शिक्षक शिक्षा संकाय में जन्माष्टमी पर थाल सज्जा एवं झूला सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर के शिक्षक शिक्षा संकाय में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में थाल सज्जा एवं झूला सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षक शिक्षा विभाग के प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सभी प्रशिक्षुओं द्वारा एक से बढ़कर एक थाल एवं झूले निर्मित किए गए जिसमें निर्णायक दल को प्रथम द्वितीय व

चौ छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में शिक्षक दिवस पर  आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौ छोटूराम पीजी कॉलेज में शिक्षक दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भारत वर्ष के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो केपी सिंह

कृष्णा ने शिक्षिका को शिक्षक डे पर दिया उपहार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरु शिक्षक परम्परा सदियों पुरानी है, जो आज भी कायम है। शनिवार को इसी कड़ी में देशभर के साथ जनपद मुजफ्फरनगर में भी टीचर्स डे धूमधाम से मनाया गया। टीचर्स डे बड़े स्टूडेंट्स ही नहीं छोटे छोटे बच्चे भी टीचर्स डे बड़ी धूमधाम से मनाते दिखाई दिए। आज टीचर्स डे पर स्कूली बच्चों

मंत्री कपिल देव ने किया 100 शिक्षक, 10 एआरपी व 03 एसआरजी (कुल 113) को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र व शाल भेंट कर सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शिक्षक दिवस के अवसर पर समर्पण, नवाचार एवं शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों का सम्मान एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 तथा मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार-2025 का लाइव प्रसारण योगीराज बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षा गृह गोरखपुर से हुआ। जनपद स्तर पर कार्यक्रम का भव्य

गाय के रोम रोम में तैंतीस कोटि देवताओं का वास होता है: गंगोत्री जी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि शिव मन्दिर रामपुर में चल रही श्रीमद भागवत कथा में कथा व्यास पूज्य श्री गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि गाय के रोम रोम में तैंतीस कोटि देवताओं का वास होता है गौ सेवा से गोपाल जी शीघ्र प्रसन्न हो जाते है अतः सभी गृहस्थ लोगों को पहली

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई