मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरु शिक्षक परम्परा सदियों पुरानी है, जो आज भी कायम है। शनिवार को इसी कड़ी में देशभर के साथ जनपद मुजफ्फरनगर में भी टीचर्स डे धूमधाम से मनाया गया। टीचर्स डे बड़े स्टूडेंट्स ही नहीं छोटे छोटे बच्चे भी टीचर्स डे बड़ी धूमधाम से मनाते दिखाई दिए। आज टीचर्स डे पर स्कूली बच्चों ने अपनी टिचर को उपहार देकर सम्मानित किया। इसी कड़ी में कृष्णा ने अपनी स्कूल की टीचर को उनके घर पर जाकर उपहार देकर टिचर्स डे मनाया।

सहारनपुर की 119 साल पुरानी मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के बाद हरेंद्र मलिक समेत सपा का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कल करेगा दौरा
मुजफ्फरनगर/सहारनपुर (रिपोर्टर)। जनपद सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित 119 साल पुरानी मस्जिद को गिराए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने सहारनपुर का दौरा करने और पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाने के लिए 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया है। इस प्रतिनिधिमंडल में मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक भी शामिल






