हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में संजय पुल, कांगड़ा पुल, भागीरथी पुल, मालवीय द्वीप का भ्रमण कर आगमन और निकासी मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने हरकी पैड़ी के नजदीक पन्तद्वीप, कांगड़ा और सोल क्षेत्रों में होल्डअप भूमि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात पुलिस अधीक्षक बिपेंद्र सिंह एवं कुंभ मेला इंस्पेक्टर हितेश कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अधीनस्थों को कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के घाटों पर पहुंचने और स्नान के बाद सुरक्षित वापसी के लिए भीड़ नियन्त्रण एवं आपात स्थिति के लिए सुदृढ़ कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

समर्पित युवा समिति की रक्त सेवा को फिर मिला सम्मान
मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति को फिर से सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तेवतिया ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समर्पित युवा समिति के सदस्य मनी पटपटिया एवं वैभव मदन को पुरस्कृत किया गया। साथ ही






