मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बीते कुछ दिनों से जारी शिकायतों से जनपद मुज़फ्फरनगर में सामाजिक और धार्मिक संगठनों की कार्यकारिणी पर सवाल उठने का क्रम एक बार शुरू हुआ तो यह अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व में दी गुड खांडसारी एंड ग्रैन मर्चेंट एसोसिएशन नई मंडी की कार्यकारिणी के चुनाव में लगे तमाम आरोपों के बीच एसोसिएशन को कालातीत करने के बाद अब कार्यालय सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज तथा चिटस, सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर ने दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला के प्रबंधक सत्य नारायण बंसल को नोटिस जारी किया है। दी मुजफ्फरनगर नई मण्डी गौशाला, जिला मुजफ्फरनगर को भेजे नोटिस में सहायक रजिस्ट्रार ने उपर्युक्त विषयक भाजपा नेता अंचित मित्तल व सचिन सिंघल द्वारा की गई शिकायती पत्र दिनांक 31.07.2026 के आधार पर जारी करते हुए जवाब मांगा है। कार्यालय में प्राप्त शिकायत जिसमें संस्था के क्रिया-कलापों एवं वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में अनेक आरोप लगाये गये हैं।
उक्त शिकायती पत्रों की छायाप्रति पत्र के साथ संलग्न करते हुए सहायक रजिस्ट्रार द्वारा संस्था के प्रबंधक को इस निर्देश के साथ नोटिस प्रेषित किया है कि, शिकायती बिन्दुओं के सापेक्ष अपनी आख्या अभिलेखीय साक्ष्यों सहित एवं पूर्व कार्यालय को 09.10.2025 के अनुपालन में निर्धारित प्रारूप पर आम सभा की सूची व उसके परीक हेतु संस्था के मूल अभिलेखः यथा एजेण्डा रजिस्टर, कार्यवाही रजिस्टर, सदस्यता रजिस्टर, सदस्यता रस्स चुक, कैश बुक एवं बैंक पास बुक मूल रूप में अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में पत्र प्राप्ति के 15 दिनों भीतर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, जिससे नियमानुसार अग्रेतर कार्यवाही की जा सकें।
बता दें (नीरज उर्फ यादवेन्द्र पाठक) सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज तथा चिट्स, सहारनपुर द्वारा इससे पूर्व दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन नई मंडी के अलावा सनातन धर्म सभा भवन मुजफ्फरनगर और शिव मूर्ति संचालन मंडल की कार्यकारिणी को भी नोटिस जारी कर चुकी है।

भारतीय किसान यूनियन (तोमर) का भगवानपुर तहसील पर हल्ला बोल कर किया जोरदार प्रदर्शन
हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौहान ने पहले से ही ऐलान किया था कि संगठन 3 सितम्बर को SDM ओफिस पर जबरदस्त धरना प्रदर्शन करेगा आज उसी तर्ज पर कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष प्रवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान सुबह से भगवानपुर तहसील पर एकठ्ठा होने शुरू






