मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी के सड़क सुधार संबंधी निर्देशों को धरातल पर लागू किया जाए-पंडित कपिल शर्मा जौनसारी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। समाजसेवी कपिल शर्मा जौनसारी ने मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी के सड़क सुधार संबंधी निर्देशों को धरातल पर लागू करने की मांग की है। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों से हाईवे एवं प्रमुख सड़कों के गड्ढों को तत्काल भरवाने, पंतद्वीप अंडरपास की मरम्मत एवं सफाई तथा सूखी नदी से सर्वानंद घाट तक बंद मार्ग को शीघ्र खोलने और शमशान घाट जाने वाले लोगों के लिए सुगम वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की करते हुए कपिल शर्मा ने जौनसारी ने बताया कि शहर में सड़कों की बदहाल स्थिति आम जनता के लिए परेशानी और दुर्घटना का कारण बनती जा रही है। हाईवे सहित कई प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी द्वारा सड़कों की स्थिति सुधारने और गड्ढों को भरने के निर्देश दिए जाने के बावजूद यदि जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस है, तो यह आदेशों की गंभीर अवहेलना है। उन्होंने बताया कि पंतद्वीप अंडरपास की स्थिति बेहद खराब है। अंडरपास में जलभराव, गड्ढों एवं अव्यवस्थाओं के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। सूखी नदी से सर्वानंद घाट की ओर जाने वाली सड़क बंद होने के कारण स्थानीय जनता के साथ शमशान घाट जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्य के लिए जाने के लिए लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। पं.कपिल शर्मा जौनसारी ने कहा कि जब जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी स्तर से निर्देश दिए जाते हैं, तो संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है कि उनका तत्काल पालन सुनिश्चित किया जाए। लेकिन धरातल पर हालात देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि विभागीय अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं हैं। मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी के सड़क सुधार संबंधी निर्देशों का धरातल पर पालन सुनिश्चित किया जाए।

महाराजा अग्रसेन जी महाराज की धूमधाम से मनाई गई जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की माता महालक्ष्मी जी की एक विशाल शोभायात्रा हर साल की भांति मेहता क्लब से शुरू हुई जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया सबसे पहले महाराज जी के सामने दीप प्रज्वल किया गया जिसे समाजसेवी गौरव स्वरूप, अंजू अग्रवाल, अशोक

व्यापारी नेता सुनील सेठी ने की सीवर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बाइक से घर लौट रहे युवा कांग्रेस नेता तुषार कपिल की भूपतवाला में सड़क पर सीवर लाइन मेनहाल के ढक्कन से टकराकर गंभीर रूप से घायल होने पर रोष व्यक्त करते सीवर कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सुनील सेठी ने

श्रीराम कॉलेज में फ्रेशर पार्टी में सजी नृत्य और संगीत की महफिल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के बेसिक साइंस संकाय द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक ‘तरंग: रिदम ऑफ़ न्यू बेगिनिंग्स’ रहा। इस अवसर पर विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एकल नृत्य, समूह नृत्य, हास्य व्यंग्य, युगल नृत्य तथा शायरी का शानदार प्रस्तुतीकरण किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम ग्रुप ऑफ

बोनस समेत मांगों को लेकर भेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करेगी यूनियन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बोनस और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन (HEWTU) सोमवार को शाम चार बजे सीएफएफपी गेट पर भेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। रविवार को यूनियन अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामयश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। रामयश सिंह ने कहा कि कई

विधायक रवि बहादुर ने दादूपुर गोविंदपुर और मीरपुर में किया सड़क निर्माण का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र के दादूपुर गोविंदपुर एवं मीरपुर में ग्रामीणों के साथ फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। दादूपुर गोविंदपुर में 25 लाख और मीरपुर में 91 लाख रूपए की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों

एनयूजेआई ने किया गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एनयूजेआई के तत्वावधान में अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्रैस क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, मुख्य वक्ता अनुपम त्रिवेदी, प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal