आइडियल किड्स में राधा कृष्ण बने नन्हे-मुन्ने

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रिपरेटरी स्कूल में जन्माष्टमी पर हुए रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल निदेशक पी.के जैन ने किया। इस अवसर पर नन्हे मुन्नो ने भक्ति रस से ओत प्रोत मैया यशोदा,राधा बरसाने की छोरी, तेरो बिगड़ गयो नंदलाल, नटखट नटखट नंदकिशोर रात में आए आदि की प्रस्तुति से सभी के मन को आनंदित किया। इसके अलावा बच्चों ने सुंदर सुंदर झांकियों द्वारा भी सबका मन मोह लिया जिसमें देवकी जी और वासुदेव जी कारागृह में, श्री कृष्ण जी को नंद गांव ले जाते हुए वासुदेव जी, यशोदा मैया माखन निकालते हुए और नन्हे कृष्णा मटकी फोड़ते नजर आए। इतनी कम उम्र में बच्चों की प्रस्तुतियां सराहनीय रही।

निदेशक पी.के.जैन ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे यह नन्हे गोपाल ही कल के समाज का भविष्य हैं। आइडियल किड्स में बच्चों की नींव मजबूत करने के लिए पूर्ण गुणवत्ता के साथ ध्यान रखा जाता है। अध्यापिकाओं ने बच्चों को नारायण श्रीकृष्ण जी के जीवन की लीलाओं से परिचित कराया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉर्डिनेटर आशी जैन के साथ समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

दी मुजफ्फरनगर नई मण्डी गौशाला को सहायक रजिस्ट्रार ने भेजा नोटिस, मांगा जवाब

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बीते कुछ दिनों से जारी शिकायतों से जनपद मुज़फ्फरनगर में सामाजिक और धार्मिक संगठनों की कार्यकारिणी पर सवाल उठने का क्रम एक बार शुरू हुआ तो यह अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व में दी गुड खांडसारी एंड ग्रैन मर्चेंट एसोसिएशन नई मंडी की कार्यकारिणी के चुनाव में लगे तमाम

भारतीय किसान यूनियन (तोमर) का भगवानपुर तहसील पर हल्ला बोल कर किया जोरदार प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौहान ने पहले से ही ऐलान किया था कि संगठन 3 सितम्बर को SDM ओफिस पर जबरदस्त धरना प्रदर्शन करेगा आज उसी तर्ज पर कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष प्रवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान सुबह से भगवानपुर तहसील पर एकठ्ठा होने शुरू

संतों के हित में कार्य करेंगे-बाबा हठयोगी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैष्णव मंडल के तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए बाबा हठयोगी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से हुआ है। जिसमें उन्हें 30 और महंत दुर्गादास को 7 वोट मिले हैं। बाबा हठयोगी ने कहा कि वे पूर्ण बहुमत से तीसरी बार श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने लिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार आए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने लाल सिंह आर्य को पगड़ी पहनाकर आशीर्वाद दिया और मां गंगा से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज

बाबा हठयोगी चुने गए श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के चुनाव में बाबा हठयोगी अध्यक्ष तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। बृहष्पतिवार को श्रवणनाथ नगर स्थित रामानंद आश्रम में हुए चुनाव में बाबा हठयोगी को 30 तथा महंत दुर्गादास को 7 वोट मिले हैं। वैष्णव संतों के एक गुट ने चुनाव में भाग नहीं लिया और सुदर्शन अखाड़ा

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने बिरला घाट, विष्णु घाट पुल, रोड़ीबेलवाला, सीसीआर क्षेत्र सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित सार्वजनिक शौचालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई शौचालयों में व्यसायिक गतिविधियां संचालित होने, सफाई, रखरखाव एवं संचालन में अनियमितताएं सामने पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए मेयर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal