संतों के हित में कार्य करेंगे-बाबा हठयोगी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैष्णव मंडल के तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए बाबा हठयोगी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से हुआ है। जिसमें उन्हें 30 और महंत दुर्गादास को 7 वोट मिले हैं। बाबा हठयोगी ने कहा कि वे पूर्ण बहुमत से तीसरी बार श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष चुने गए हैं और संतों के हित में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ मेले में वैष्णव अखाड़ों और संतों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। इस दौरान महंत विष्णु दास, महंत प्रेमदास सहित कई संत महंत मौजूद रहे।

दी मुजफ्फरनगर नई मण्डी गौशाला को सहायक रजिस्ट्रार ने भेजा नोटिस, मांगा जवाब

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बीते कुछ दिनों से जारी शिकायतों से जनपद मुज़फ्फरनगर में सामाजिक और धार्मिक संगठनों की कार्यकारिणी पर सवाल उठने का क्रम एक बार शुरू हुआ तो यह अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व में दी गुड खांडसारी एंड ग्रैन मर्चेंट एसोसिएशन नई मंडी की कार्यकारिणी के चुनाव में लगे तमाम

भारतीय किसान यूनियन (तोमर) का भगवानपुर तहसील पर हल्ला बोल कर किया जोरदार प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौहान ने पहले से ही ऐलान किया था कि संगठन 3 सितम्बर को SDM ओफिस पर जबरदस्त धरना प्रदर्शन करेगा आज उसी तर्ज पर कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष प्रवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान सुबह से भगवानपुर तहसील पर एकठ्ठा होने शुरू

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने लिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार आए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने लाल सिंह आर्य को पगड़ी पहनाकर आशीर्वाद दिया और मां गंगा से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज

बाबा हठयोगी चुने गए श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के चुनाव में बाबा हठयोगी अध्यक्ष तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। बृहष्पतिवार को श्रवणनाथ नगर स्थित रामानंद आश्रम में हुए चुनाव में बाबा हठयोगी को 30 तथा महंत दुर्गादास को 7 वोट मिले हैं। वैष्णव संतों के एक गुट ने चुनाव में भाग नहीं लिया और सुदर्शन अखाड़ा

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने बिरला घाट, विष्णु घाट पुल, रोड़ीबेलवाला, सीसीआर क्षेत्र सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित सार्वजनिक शौचालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई शौचालयों में व्यसायिक गतिविधियां संचालित होने, सफाई, रखरखाव एवं संचालन में अनियमितताएं सामने पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए मेयर

मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी के सड़क सुधार संबंधी निर्देशों को धरातल पर लागू किया जाए-पंडित कपिल शर्मा जौनसारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। समाजसेवी कपिल शर्मा जौनसारी ने मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी के सड़क सुधार संबंधी निर्देशों को धरातल पर लागू करने की मांग की है। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों से हाईवे एवं प्रमुख सड़कों के गड्ढों को तत्काल भरवाने, पंतद्वीप अंडरपास की मरम्मत एवं सफाई तथा सूखी नदी से सर्वानंद घाट तक बंद मार्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal