डी एस पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव पर हर्षोल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने कृष्ण भक्ति से ओत-प्रोत, बालकृष्ण की लीलाओं का सजीव मंचन करके पूरे मंच को श्री कृष्णमय कर दिया। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने विद्यार्थी कृष्ण लीलाओं से जुड़े पात्रों के वेश में सज कर आए। बच्चों ने कृष्ण जन्म, माखन लीला, राधा कृष्ण रास, कालिया नाग का मर्दन सहित कंस वध जैसी भगवान श्री कृष्ण की अनेकों लीलाओं का मंचन करके ,जय श्री कृष्णा का गुणगान किया। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों के लिए कृष्ण भक्ति एवं आगामी शिक्षक दिवस पर आधारित एक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में स्कूल डायरेक्टर रेणु शर्मा ने निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राधा कृष्ण का रूप धारण करके पूरे वातावरण को भक्ति मय कर दिया। राधा के रूप में सजकर आई ओजस्वी, आराध्या,आनया खाटियान, देवांशी, कृष्ण बनकर आए मानविश तथा यशस्वी यशोदा मैया बनकर आई सानवी को उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत भी किया गया। शिक्षक दिवस थीम पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अदिशम, रूदवी एवं रबीद को उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इनके अतिरिक्त आन्या ,अपेक्षा, मोक्षिता, परी, पूर्णिमा, मानवी ,वर्णिका, कुसुम तथा शिवांश एवं आरोही ,अन्वी ,भूमि ,मदीहा, सार्थक, अविराज ,देवराज भुवनेश्वर , काव्यांश तथा अक्षत ने भी मंच पर प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन तथा स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने सभी बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा।

कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने किया हरकी पैड़ी क्षेत्र का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में संजय पुल, कांगड़ा पुल, भागीरथी पुल, मालवीय द्वीप का भ्रमण कर आगमन और निकासी मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने हरकी पैड़ी के नजदीक पन्तद्वीप, कांगड़ा और सोल क्षेत्रों में होल्डअप भूमि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात पुलिस

पुलिस ने किया मगध साइबर गैंग के ऋषिकेश नेटवर्क का खुलासा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मगध साइबर गैंग का खुलासा करने और पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद श्यामपुर कोतवाली पुलिस टीम ने गैंग के ऋषिकेश नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए गिरोह को फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले मुख्य मदद्गार को गिरफ्तार कर लिया है। ऋषिकेश के मायाकुंड से गिरफ्तार किया गया आरोपी मूल रूप से

कांग्रेस ओबीसी विभाग की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस ओबीसी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक शिवालिक नगर स्थित होटल में आयोजित बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और ओबीसी समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। वरिष्ठ

जलभराव और सीवर लाइन चोक होने की समस्या से जूझ रहे व्यापारियों ने किया डमरू बजाकर प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जलभराव और सीवर लाइन चोक होने की समस्या से जूझ रहे सप्तऋषि क्षेत्र के व्यापारियों ने पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में शासन प्रशासन के खिलाफ डमरू बजाकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अशोक शर्मा और करण राणा ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से विधायक द्वारा किया जा रहा विकास सामने

सुमननगर में जलभराव से निपटने को प्रशासन की टीमें तैनात सक्शन मशीन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बहादराबाद क्षेत्र के सुमननगर में भारी बारिश से हुए जलभराव के बाद जिला प्रशासन ने राहत एवं जल निकासी अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, तहसील प्रशासन, सिंचाई, पंचायत, आरकेओ सहित विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमें मौके पर तैनात हैं। प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय

स्वरा भास्कर की टिप्पणी के विरोध में सर्व समाज की बैठक, बयान को लेकर जताया रोष

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर द्वारा राजपूत समाज की उन महिलाओं के संबंध में की गई टिप्पणी, जिन्होंने अपने सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए जोहार किया था, को लेकर सर्व समाज में रोष है। स्वरा भास्कर द्वारा जोहार जैसे ऐतिहासिक एवं बलिदानपूर्ण निर्णय को कथित रूप से “कायरता पूर्ण निर्णय” बताए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal