श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में गूंजा भक्ति, संस्कृति और संस्कार का संदेश

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य एवं सांस्कृतिक आयोजन श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सीनियर डिवीजन), समाजसेविका श्रीमती ममता अग्रवाल, श्रीमती रीटा दहिया, प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, गौरव मलिक, धनीराम एवं दीपक योगी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों, कर्मयोग, धर्म एवं मानवता के संदेश को अपनी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण नृत्य, श्रीकृष्ण एवं राधा की मनमोहक झांकियां, भजन, गीत तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।

नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ‘छोटी-छोटी गईया’ सहित विभिन्न कृष्ण भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विद्यार्थियों ने अपनी वाणी के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, कर्म, धर्म, जीवन-दर्शन एवं आदर्शों को प्रस्तुत करते हुए उनके संदेश को वर्तमान जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
महोत्सव के अंतर्गत आयोजित मटकी सज्जा, बांसुरी सज्जा एवं पेंटिंग प्रतियोगिता भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बरीरा, हयात, दक्ष, कोमल, राधिका, अदिति एवं कुंज ने मटकी एवं बांसुरी सज्जा में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि आर्यन सैनी की शानदार पेंटिंग ने सभी का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में फरहान ने कथक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं जानवी, नंदिनी, भव्या, सांची, अंशी, ईवा, सानवी, एंजल, उत्कर्ष एवं कनुप्रिया सहित विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
श्रीकृष्ण एवं राधा के स्वरूप में नृत्य प्रस्तुत करने वाली पूर्वी, प्रियंका, अर्शी सैनी, खुशी, विनायका पाल, साहिब त्यागी, जीनत राव, नव्या एवं राशि ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को भाव-विभोर कर दिया।
अतिथियों ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह
समाजसेविका श्रीमती ममता अग्रवाल ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में अत्यंत प्रभावी एवं शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों को विद्यार्थी जीवन में अपनाकर अपने जीवन को सफल, सार्थक एवं अनुशासित बना सकते हैं।
अतिथि डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ने विद्यार्थियों को सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए बाल विवाह एवं भिक्षावृत्ति जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न विधिक सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए सारथी के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से कानून के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनने का आह्वान किया।
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी एवं आत्मविश्वास स्पष्ट दिखाई दिया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना भी विकसित करते हैं।
प्रधानाचार्य ने व्यक्त किया आभार….
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि कर्तव्य, कर्म, सत्य, धर्म, साहस, प्रेम, नेतृत्व और मानवता का प्रेरणादायी संदेश है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र एवं श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश को पढ़ें, समझें और अपने व्यवहार एवं जीवन में उतारें।
कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी मंच संचालन श्रीमती रजनी शर्मा ने किया। श्रीमती जोली शर्मा ने विद्यार्थियों को व्यवस्थित रखने में विशेष सहयोग दिया। वहीं संगीत शिक्षक दीपक योगी एवं नृत्य शिक्षक विशाल ने विद्यार्थियों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। सभी शिक्षकों के सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम भव्य एवं सफल रहा। प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। अंत में विद्यालय की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

शिकायतकर्ता अनुराग अग्रवाल की सनातन धर्म सभा के विरुद्ध की शिकायत निरस्त

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर शहर की प्रतिष्ठित सनातन धर्म सभा से जुड़े मामले में एक बार फिर संस्था के हित में महत्वपूर्ण निर्णय सामने आया है। इस बार सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज तथा चिट्स, सहारनपुर ने इस संस्था के नवीनीकरण को मंजूरी देते हुए प्रबंध समिति के चुनाव कराने के निर्देश जारी किए हैं। इस आदेश

श्रीराम कॉलेज की शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्राओं ने अंतरमहाविद्यालय हैंडबॉल (महिला वर्ग) प्रतियोगिता पर किया कब्जा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने मॉ शाकुम्भरी अंतरमहाविद्यालय हैंडबाल (महिला) वर्ग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार ने बताया कि अंतरमहाविद्यालय

हरिद्वार में स्लीपर एवं लग्जरी बसों के विरुद्ध तड़के 4 बजे से सघन प्रवर्तन अभियान, 50 से अधिक वाहनों के चालान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित स्लीपर एवं लग्जरी बसों की सुरक्षा व्यवस्था, निर्धारित तकनीकी मानकों तथा परमिट शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा शुक्रवार को प्रातः 4 बजे से विशेष

भाकियू अराजनैतिक ने की गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ स्थित बापू भवन में अपर मुख्य सचिव गन्ना एवं चीनी उद्योग वीना कुमारी से मुलाकात कर पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ने का राज्य परामर्शी मूल्य 500 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक और

मुजफ्फरनगर में कल 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जनपद में 23 अक्टूबर 2026 को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने आदेश जारी कर सभी संबंधित शिक्षण

मुजफ्फरनगर में उर्वरक की कालाबाजारी पर निगरानी तेज, 28 स्थानों पर छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने और खाद की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। शासन के निर्देशों और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेशों के अनुपालन में जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया के नेतृत्व में गठित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई