मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आत्मा योजना के अन्तर्गत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यकम का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र बघरा एवं चितीडा पर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण’ में जनपद के समस्त ब्लाको से कृषि विज्ञान केन्द्र बघरा पर 554 कृषको द्वारा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र चितौडा पर 448 कृषको द्वारा प्रतिभाग किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र चितौंड’ में मंच का संचालन डा० संजीव कुमार के द्वारा किया गया साथ ही उनके द्वारा बीज उत्पादन कि नवीनतम तकनीको पर प्रकाश डाला गया। डा० यशपाल सिंह कृषि वैज्ञानिक के०वी० के० चितौडा द्वार। फलों के उत्पादन एवं बागवानी सम्बधित जानकारी कृषकों को साझा की गई, डा० रीना देवी कृषि वैज्ञानिक के०वी० के० चितौडा ने फसल अवशेष प्रधन्ध के बारे में कृषकों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। डा० पूजा कृषि वैज्ञानिक के०वी० के० चित्तौडा ने कृषको को गिलट्स (श्री अन्न) से मिलने वाले लाभ एवं मिलेट्स से बनाये जाने वाले खाद्यय पदार्थ की पौष्टिकता का भानव स्वास्थ्य पर पडने वाले प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए मिलट्स (श्री अन्न) को उगाने हेतु कृषको का उत्साहवर्धन किया गया। डा० उत्तम वर्मा जी० एम० शुगर कैन मन्सुरपुर मिल ने गंन्ने मे कीट/बीमारी रेड रोट, गन्ने की टॉप बोरर, के बचाव के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ गन्ना बीज शोधन के बारे मे बताया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र बघरा मे गंध का संचालन श्रीमति मीतू व०प्रा०सहा०ग्रुप-ए द्वारा किया गया साथ ही उनके द्वारा कृषि यन्त्र, पराली प्रबंधक, मशरूम की खेती पर प्रकाश डाला गया। डा० हंसराज कृषि वैज्ञानिक के०वी० के० बघरा द्वारा मिलट्स (श्री अन्न) से मिलने वाले लाभ, उत्पादन एवं प्राकृतिक खेती सम्बंधित जानकारी कृषकों को साझा की गई, डा० वीरेन्द्र कृषि वैज्ञानिकः के०वी० के० बघरा के द्वारा फसलो को हानि पहुँचानें वाले किटों व उनसे बचाओ के उपायें के बारे में कृषकों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। डा० दीपक के द्वारा कृषको को पशु के रख रखाव और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दी गई तथा पशुओं में आने वाली बीमारियां एवं बांझपन के रोकथाम की सुझाव दिए गए। श्री प्रमोद सिरोही उप कृषि निदेशक मुजफ्फरनगर द्वारा कृषकों को विभाग में संचालित योजनाओं के बारे मे जानकारी प्रदान की गई।

महाराजा अग्रसेन जी महाराज की धूमधाम से मनाई गई जयंती
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की माता महालक्ष्मी जी की एक विशाल शोभायात्रा हर साल की भांति मेहता क्लब से शुरू हुई जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया सबसे पहले महाराज जी के सामने दीप प्रज्वल किया गया जिसे समाजसेवी गौरव स्वरूप, अंजू अग्रवाल, अशोक






