मैढ़ क्षत्रीय सुनार धर्मशाला खतौली में सोनार समाज का जनसैलाब

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खतौली कस्बे मे श्री मेढ क्षत्रिय सोनार समाज समन्वय समिति मुज़फ्फरनगर के तत्वाधान में मुज़फ्फरनगर के खतौली स्थित श्री मैढ़ क्षत्रिय धर्मशाला खतौली मे सोनार समाज क़ी एक बैठक का आयोजन किया गया l जिसमें जनपद के बिखरे सुनार समाज को जागरूक कर एकजुट किए जाने को लेकर चर्चा की गई, साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर के गाँव गाँव शहर शहर मे छोटी छोटी इंकाइयों का गठन करके समस्त सोनार समाज को संगठित किये जाने पर विचार किया गया। साथ ही 2027 के आगामी चुनाव में सोनार समाज ने समाज की एकजुट ताकत दिखने का लिया संकल्प।
मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली में श्री मैढ़ क्षत्रिय सोनार समाज समन्वय समिति के तत्वावधान मे समिति के जिला अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा के नेतृत्व मै श्री मैढ़ क्षत्रीय धर्मशाला खतौली में सोनार समाज की एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया जिसमे सोनार समाज के सैंकड़ो लोगो ने अपनी उपथिति दर्ज कराते हुये अपने अपने विचार रखे l बैठक क़ी अध्यक्षता खतौली कस्बे के सर्राफ राजकुमार वर्मा (राजू ) ने क़ी तो वंही बैठक का संचालन सर्राफ अनिल वर्मा द्वारा किया गया। बैठक मे उपस्थित धर्मशाला के प्रधान राजकुमार वर्मा उर्फ़ राजू , सर्राफा व्यवसाई अनिल वर्मा , उत्तर प्रदेश उधोग व्यापर संगठन के सर्राफा अध्यक्ष रजनीश वर्मा और कस्बे के सभासद कमलकांत वर्मा के गले में पटका पहनाकर और महाराजा अजमीढ़ जी महाराज का चित्र भेट कर समिति के अध्यक्ष पवन वर्मा द्वारा सम्मान किया गया l समिति के अध्यक्ष एवं मुजफ्फरनगर के सर्राफा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने बैठक मै उपस्थित सोनार समाज को सम्बोधित करते हुये कहा क़ी समन्वय समिति का मुख्य उदेश्य बिखरे हुये समाज मै जागरूकता क़ी अलख जगा कर उन्हें एक मंच पर संगठित करना हैँ जिसके लिए समिति गली गली मोहल्लो मे समाज क़ी बैठके निरंतर कर रही हैँ जिसका सकारात्मक परिणाम भी निरंतर मिल रहा हैँ समाज भी जागरूक होकर अपनी ताकत समझ रहा हैँ l पवन वर्मा ने यह भी बताया क़ी बैठकों के माध्यम से समाज एक दूसरे से परिचित भी हो रहा हैँ और समाज क़ी छोटी बड़ी समस्याओ का भी निस्तारण समिति द्वारा किया जा रहा हैँ इतना हीं नहीं समन्वय समिति जनपद के गाँव और कस्बो मे भी सोनार समाज क़ी छोटी छोटी इंकाइयों का गठन करके संगठित समाज को एक मंच पर लाने का कार्य भी प्रगतिशील हैँ l
सर्राफा व्यवसाई और सोने चांदी का कार्य करने वाले कारोबारीयों के साथ आए दिन सर्राफा व्यवसाय मे आने वाली समस्याओं को लेकर भी गहनता से विचार किया गया l
श्री मैढ़ क्षत्रिय सोनार समाज समन्वय समिति के सचिव सुनील वर्मा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की प्रदेश की राजनैतिक पार्टियों द्वारा सोनार समाज को हमेशा दरकिनार किया गया है जबकि प्रदेश में सोनार समाज का बड़ी संख्या में वोट बैंक माना जाता है , प्रदेश की सरकार में भी सोनार समाज का कोई भी मजबूत। जनप्रतिनिधि किसी पद पर आसीन नहीं है , सोनार समाज को राजनैतिक पार्टियों ने हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है लेकिन आगामी 2027 चुनाव नहीं होगा क्योकि अब सोनार समाज एकजुट और जागरूक हो गया है और अपनी एकजुटता की ताकत आगामी चुनाव में बहुत बड़ा बदलाव करने का काम करेगी l बैठक में उपस्थित समाज के सैंकड़ो लोगो का श्री मैढ़ क्षत्रिय धर्मशाला के प्रधान राजकुमार वर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया साथ ही उपस्थित सोनार समाज के लोगो ने सोनार समाज के अग्रज अजमीढ़ जी महाराज के जयघोष के साथ एकजुट होने का संकल्प लिया बैठक के समापन के बाद सभी ने जलपान ग्रहण किया।
बैठक मे मुख्य रूप से कस्बे के वर्तमान सभासद कमल वर्मा ,अनिल कुमार वर्मा ,अरुण कुमार वर्मा ,रजनीश वर्मा ,नरेश कुमार वर्मा ,शिवम् सिंह वर्मा ,राकेश वर्मा ,रामपाल वर्मा ,पवन वर्मा ,प्रमोद कुमार वर्मा ,राजेंदर वर्मा , रामगोपाल वर्मा ,अभिनव वर्मा ,विशाल वर्मा ,अमित वर्मा , प्रिंस आज़ाद वर्मा ,राजकुमार वर्मा ,अनंत वर्मा ,विशु वर्मा ,निशु वर्मा ,आकाश वर्मा , विनोद कुमार वर्मा ,रजनीश वर्मा ,गौरव वर्मा ,अभिषेक वर्मा ,नंदकिशोर वर्मा ,सुशिल वर्मा शामली , सुनील वर्मा फुगाना ,सुनील वर्मा बरवाला ,अमित वर्मा ,विकास वर्मा , राजकुमार वर्मा खतौली ,रोहितास वर्मा ,महेश वर्मा ,रामकुमार वर्मा नेहा साउंड ,राजा वर्मा ,राजीव वर्मा ,श्याम कुमार वर्मा ,सुभाष चंद्र वर्मा ,संजय वर्मा ,रवि वर्मा ,सतीश फौजी, शिवकुमार वर्मा, विजय वर्मा, नरेंद्र भारती, सुनील वर्मा, कोकील वर्मा, सुशील वर्मा डाई वाले, रूपचंद वर्मा, रविंद्र कुमार वर्मा बिलालसी वाले के अलावा अन्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

एमडीए के चाबुक से त्राहिमाम कर उठे अवैध निर्माण कर्ता, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र जोन-3, 4 व 5 में मंडलायुक्त महोदय, सहारनपुर मण्डल सहारनपुर की प्रेरणा से एवं उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० प्रणता ऐश्वर्या के आदेशों के अनुपालन में बुधवार को हुई अवैध निर्माणकर्ता/भू-स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। इस दौरान एमडीए द्वारा निर्मित किये जा रहे अवैध निर्माणों के विरूद्ध

भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लहराया विभागीय गणित मेले में परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के नई मंडी क्षेत्र में स्थित भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रतिभाशाली छात्राओं ने जनपद शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित विभागीय गणित मेला 2026-27 में उत्कृष्ट गणितीय ज्ञान, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम

अंकित बालियान के परिजनों से मिले मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जताई गहरी संवेदना

लखनऊ/शामली (रिपोर्टर)। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने शामली के बंतीखेड़ा बनती गेरा गांव पहुंचकर दिवंगत अंकित बालियान के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अंकित बालियान की हत्या की घटना अत्यंत

चौधरी छोटू राम पी.जी. कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटू राम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नवप्रवेशित स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए आज भव्य अभिमुखीकरण (Orientation) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, विभिन्न विभागों, एनसीसी, एनएसएस, खेलकूद तथा अन्य सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों से परिचित कराना था।

संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा ने किया डॉ लोकेश चंद्र गुप्ता का अपर निदेशक सहारनपुर मंडल बनने पर हार्दिक स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा डॉक्टर लोकेश चंद्र गुप्ता का अपर निदेशक सहारनपुर मंडल बनने पर हार्दिक स्वागत किया गया संचालन सुनील सिंघल ने किया महासभा के अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा की गुप्ता जी ने नो वर्ष इस जनपद में मरीजों की सेवा की है निस्वार्थ भाव से और पूर्ण ईमानदारी से

हरित हरिद्वार अभियान की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ाई गई, मिशन मोड में वृक्षारोपण के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद हरिद्वार में संचालित हरित हरिद्वार अभियान की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में की गई। मेलाधिकारी कुंभ सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पहल पर अभियान की समयावधि 15 सितंबर 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया तथा मानसून अवधि समाप्त होने से पूर्व मिशन मोड में वृक्षारोपण कार्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई