बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर मे किया वर्कशॉप का आयोजन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इएमए कैम्पस बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर मे कैंसर पैलीएटिव केयर एवं चिकित्सा तथा इम्यूनोथेरेपी व एआई एंड रेटिना स्केन (आइरिस एनालिसिस) विषय पर वर्कशाप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप का शुभारंभ करते हुए इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर के निदेशक डा.केपीएस चौहान ने किया। वर्कशॉप में चिकित्सा विशेषज्ञो ने कैंसर के बढ़ते मरीजों की संख्या पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि आधुनिक खानपान, जंक फूड का अधिक सेवन, मादक पदार्थों का सेवन, जीवनशैली, कृषि क्षेत्र में पेस्टिसाइड्स एवं खाद के अत्यधिक उपयोग से कैंसर रोग अधिक हो रहा है। स्पेजरिक मेडिसिन विशेषज्ञ डा.केपीएस चौहान ने बताया कि कैंसर से लड़ें डरे नहीं। कैंसर पैलीएटिव केयर एवं चिकित्सा में एडवांस स्पेजरिक मेडिसिन के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं तथा कैंसर मे शरीर की इम्यूनिटी पावर क्षीण होने पर इम्यून बूस्टर स्पेजरिक मेडिसिन शरीर की प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करके कैंसर से लडने में मदद करती है। यह मेडिसिन इम्यून सिस्टम को कैंसर कोशिकाओं को पहचानने और उन्हें नष्ट करने के लिए प्रेरित करती है तथा शरीर की रक्षा करने वाली टी सेल्स और एंटीबॉडीज़ की कार्यक्षमता को तेज करती है। डा.चौहान ने बताया कि एडवांस स्पेजरिक मेडिसिन का शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नही होता है। एआई एंड रेटिना स्केन विशेषज्ञ (आइरिडोलोजिस्ट) डा.वीएल अलखानिया ने बताया किएआई एंड रेटिना स्केन (आइरिस एनालिसिस) से हिस्टोपैथोलोजी जांच (बायोप्सी) कराये बिना ही शरीर में कैंसर का पता चल जाता है। इस नैदानिक तकनीक का शरीर पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। वर्कशॉप में मुकेश चौहान, डा.एनएस टाकुली, डा.ऋचा ठाकुर, डा.शमा प्रवीण, डा. अर्चना शर्मा, डा.अनादि बिस्वास, डा.बीबी कुमार, डा.हरबंस सिंह, डा.आदेश शर्मा, डा.गुलाम साबिर, डा.सुरेंद्र कल्याण, डा.अशोक कुशवाहा, डा.विक्रम सिंह चौहान, डा.सुनील अग्रवाल, डा.आफाक अली, डा.राशिद अब्बासी, डा.चांद उस्मान, डा.सुबोध चौहान, डा.विनीत सहगल, डा.अशवध अंसारी, डा.सचेष्ट मुखर्जी, डा.कमलेश खंडूरी, डा.सीपी रतूड़ी, डा.रामकुमार, डा.वीके सैनी, डा.निपाल सिंह, डा.अब्दुल गफूर, डा.एमएस कश्यप, डा.संदीप पाल, डा.रमेश जालान, डा.ज्ञानेश्वर शर्मा आदि मौजूद रहे।

कुंभ 2027 के लिए 3505 पुलिसकर्मी प्रशिक्षित, डॉ. नरेश चौधरी की सराहना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला 2027 के सफल आयोजन के लिए सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र हरिद्वार में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण के तेरहवें चरण का समापन हो गया। इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखंड के चेयरमैन प्रो. डॉ. नरेश चौधरी ने सभी 13 चरणों में 3505 पुलिसकर्मियों को कुंभ प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और

‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री

लखनऊ (रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही है। ऐसे में अधिकारी सबकी समस्याओं का समाधान करते हुए जन कल्याण और नागरिकों के जीवन

देश में आलू, प्याज और टमाटर के ‘मॉडल रेट’ निर्धारित होने चाहिए -अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखते हुए कहा कि आपने नवंबर 2024 महाराष्ट्र एवं नई दिल्ली में आयोजित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के कार्यक्रमों में यह स्पष्ट किया था कि केंद्र सरकार आलू, प्याज और टमाटर जैसी जल्दी खराब होने

हरिद्वार को सुंदर, सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अनुपयोगी विद्युत पोलों को हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार शहर को सुंदर, सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात एवं आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे अनुपयोगी विद्युत पोलों को हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी है। नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि को इस अभियान का नोडल अधिकारी नामित किया

हरिद्वार में लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों पर लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी द्वारा संचालित

महाराजा अग्रसेन जी महाराज की धूमधाम से मनाई गई जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की माता महालक्ष्मी जी की एक विशाल शोभायात्रा हर साल की भांति मेहता क्लब से शुरू हुई जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया सबसे पहले महाराज जी के सामने दीप प्रज्वल किया गया जिसे समाजसेवी गौरव स्वरूप, अंजू अग्रवाल, अशोक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal