हरिद्वार (रिपोर्टर)। गोर्खाली महिला कल्याण समिति व गिरवर नाथ जनकल्याण समिति ने शोक सभा का आयोजन कर नेपाल में आई भीषण बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी ओर उनकी आत्मशांति की प्रार्थना की। हाईवे स्थित श्याम सुंदर भवन में आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए गोर्खाली महिला कल्याण समिति के संरक्षक पदम प्रसाद सुबेदी ने कहा कि भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ से रसुवा नुवाकोट और धडिंग क्षेत्रों में भारी तबाही हुई है। कई घर और अन्य निर्माण बहने से बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित हुए हैं। समिति की अध्यक्ष पदमा पांडेय और महामंत्री शारदा सुबेदी ने बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। गिरवर नाथ जन कल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं समाजसेवी कमल खड़का और चंपा उपाध्याय ने कहा कि प्राकृतिक आपदा ने प्रभावित परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि कई परिवारों के सामने रहने और सामान्य जीवन को दोबारा शुरू करने की चुनौती है। तनुजा पांडेय व रेखा शर्मा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सभी को पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए। शोक सभा में दिवंगत आत्माओं की शांति और प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय से उबरने की शक्ति देने की प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर मे किया वर्कशॉप का आयोजन
हरिद्वार (रिपोर्टर)। इएमए कैम्पस बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर मे कैंसर पैलीएटिव केयर एवं चिकित्सा तथा इम्यूनोथेरेपी व एआई एंड रेटिना स्केन (आइरिस एनालिसिस) विषय पर वर्कशाप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप का शुभारंभ करते हुए इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर के निदेशक डा.केपीएस चौहान ने किया। वर्कशॉप






