“E-Waste, पर्यावरण के लिए बढ़ता खतरा/विकसित भारत @2047 और हरित विकास”

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी डिग्री कॉलेज मुज़फ्फरनगर के सरस्वती सभागार में आईक्यूएसी (IQAC) समिति के निर्देशन में तथा “उन्नत भारत अभियान समिति” एवं “कैंपस इनिशिएटिव एवं कैंपस फ्लोरा आइडेंटिफिकेशन प्रकोष्ठ” के संयुक्त तत्वावधान में “E-Waste, पर्यावरण के लिए बढ़ता खतरा / विकसित भारत @2047 और हरित विकास” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के कर्मचारियों को ई-कचरे (E-Waste) से होने वाले पर्यावरणीय दुष्प्रभावों, उसके उचित निस्तारण, पुनर्चक्रण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। साथ ही, विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में हरित विकास एवं पर्यावरणीय स्थिरता की भूमिका पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में डॉ. नवीन कुमार एवं डॉ. तनुश्री द्वारा विषय से संबंधित महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। डॉ. नवीन कुमार ने ई-कचरे के बढ़ते खतरे, इसके पर्यावरण एवं मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव तथा ई-कचरे के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निस्तारण के विभिन्न उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के विवेकपूर्ण उपयोग, पुनः उपयोग एवं पुनर्चक्रण के लिए प्रेरित किया।
डॉ. तनुश्री ने अपने व्याख्यान में हरित विकास एवं विकसित भारत @2047 की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सतत विकास, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने तथा महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के संयोजक: डॉ. गौरव भारती एवं डॉ. मदन पाल एवं समिति सहयोगी: डॉ. संतोष कुमार यादव एवं डॉ. पूजा दीक्षित कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों, संबंधित विभाग के शिक्षकों तथा शिक्षणेतर कर्मचारियों की उपस्थिति भी रही। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा ई-कचरे के उचित प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण, ई-कचरे के उचित निस्तारण तथा हरित एवं सतत विकास की दिशा में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

भारत विकास परिषद् मेन शाखा द्वारा “भारत को जानो” प्रतियोगिता का आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित अखिल भारतीय “भारत को जानो” प्रतियोगिता के अंतर्गत भारत विकास परिषद् मेन शाखा द्वारा जनपद के चार विद्यालयों—डी.एस. पब्लिक स्कूल, नव भारती विद्या मंदिर, माँ सरस्वती विद्या मंदिर एवं पी.आर. पब्लिक स्कूल—में प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से भारत के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं, राष्ट्र

श्रीमहंत नियुक्ति की मांग वाली खबर को अखाड़े ने बताया भ्रामक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कनखल राजघाट स्थित श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण में मुखिया महंत रघुमुनि को श्रीमहंत नियुक्त किए जाने की मांग को लेकर प्रकाशित खबर को अखाड़े के कोठारी महंत राघवेंद्र दास महाराज ने गलत और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि अखाड़े की ओर से उक्त खबर का स्पष्ट रूप से खंडन किया

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम से की नवोदय नगर की बदहाल मुख्य सड़क की हालत सुधारने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के नेतृत्व में नवोदय नगर, क्षेत्र में बदहाल मुख्य सड़क की हालत सुधारने और मार्ग के किनारे अवरुद्ध जल निकासी व्यवस्था के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित को अवगत कराया गया कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र

सपा सरकार बनने पर आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा योजनाओं का लाभ-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के बड़ावाला में समाजवादी पार्टी की ओर से पंचायत का आयोजन किया गया। सपा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन देवी के संयोजन और पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र के विकास को

मंच शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण के विरोध में प्रदर्शन किया व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट व संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हरिद्वार कोतवाली में तहरीर दी। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा

सोशल मीडिया पर महंत राजू दास पर टिप्पणी पर नाराजगी, सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ परम् पूज्य महंत राजूदास महाराज पर सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अमर्यादित एवं आपत्तिजनक पोस्ट लगातार प्रसारित की जा रही है एवं महाराज जी के सर कलम करने को लेकर इनाम की घोषणा की जा रही है। इसके

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal