मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की बहनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा से भेंट कर उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। बहनों ने पुलिस प्रशासन द्वारा समाज की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए किए जा रहे कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बड़े ही आत्मीय भाव से सभी बहनों से मिले और उनका आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि पद आने पर किसी को भी मद का अभिमान नही होना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि आज मैं जिस भी पद पर हूँ अपनी माँ के आशीर्वाद से हूं। बहनों ने कहा कि उनकी ये बातें दिल को छू गई। उन्होनें सभी बहनों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं तथा राष्ट्र सेविका समिति के इस स्नेहपूर्ण आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में बहनों ने समाज में आपसी भाईचारा, सुरक्षा और संस्कारों को मजबूत करने का संदेश दिया।
रक्षासूत्र बांधने के इस अवसर पर वातावरण सौहार्द एवं आत्मीयता से भर गया। उक्त कार्यक्रम में श्रीमती मंजू महेश्वरी जिला संचालिका, डॉ अरुणा गर्ग विभाग कार्यवाहिका, नीति अग्रवाल जिला कार्यवाहिका, प्रीति, सुचित्रा, पारुल, सुशील राठी, मीनाक्षी, प्रेरणा, मिथिलेश, प्रियंका, रेनू गर्ग, अनामिका, अनीता और छोटी बालिका गोरा आदि बहनें उपस्थित रहीं।।

छपार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस संग छापा मारकर नकली मावा बनाते एक आरोपी को किया पकड़ा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस ने सयुंक्त रूप से छापेमारी करते हुए केमिकल द्वारा नकली मावा तैयार करके मंडी में बेचने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने दस कुंतल मावा व भारी मात्रा में कैमिकल भी बरामद किया। टीम






