सरल स्वभाव के व्यक्ति थे स्वर्गीय सुभाष बहल-स्वामी रविदेव शास्त्री

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जय मां मिशन की संस्थापक चक्रवर्ती महामंडलेश्वर उषा माता महाराज एवं महामंडलेश्वर स्वामी महादेव महाराज के शिष्य सुभाष बहल की अस्थियां बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कनखल स्थित सतीघाट पर गंगा में विसर्जित की गयी। अस्थि विसर्जन के उपरांत श्रवणनाथ नगर स्थित जय मां आश्रम में संतों और श्रद्धालुओं ने स्वर्गीय सुभाष बहल को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि स्वर्गीय सुभाष बहल सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। संतों और जरूरतमंदों की सेवा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। साध्वी जीवन ज्योति मां व साध्वी पूजा ज्योति ने कहा कि सुभाष बहल का इस संसार से जाना जय मां मिशन के लिए बड़ी क्षति है। जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सुभाष बहल ने गुरूदेव उषा माता महाराज एवं महादेव महाराज की 40 वर्ष सेवा की। उनका सेवाभाव सदैव सभी को प्रेरणा देता रहेगा। स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेश दास, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, जगदीश चावला, मुकेश कुमार, अमित वालिया, पारस बहल, मालती बहल, मनोज बहल, राकेश बहल, संदीप बहल, आदित्य बहल, हरीश कुमार, संजीव शास्त्री, मुकेश पंडित आदि ने भी स्वर्गीय सुभाष बहल को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

छपार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस संग छापा मारकर नकली मावा बनाते एक आरोपी को किया पकड़ा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस ने सयुंक्त रूप से छापेमारी करते हुए केमिकल द्वारा नकली मावा तैयार करके मंडी में बेचने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने दस कुंतल मावा व भारी मात्रा में कैमिकल भी बरामद किया। टीम

हरिद्वार से चारधाम यात्रा, यात्री पंजीकरण बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 320 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। *यमनोत्री धाम के लिए -59* *गंगोत्री धाम के लिए – 61* *केदारनाथ धाम के लिए -88* *बद्रीनाथ धाम के लिए – 112* *हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

अक्टूबर माह में होने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य जाणता राजा की तैयारियों को लेकर मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अक्टूबर माह में होने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य जाणता राजा की तैयारियों हेतु कार्यकर्ता संगम एवं व्याख्यान माला से पूर्व कार्यक्रम समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

पुलिस ने किया ज्वलैर्स के साथ हुई लूट का खुलासा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वैलर्स के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान व घटना में प्रयुक्त कैंची व मोटरसाईकिल बरामद की गयी है। एसपी सिटी कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि

पुलिस ने किया साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर क्राइम हॉटस्पॉट अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने बिहार के जामताड़ा की तर्ज पर संचालित मगध साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन बिहार और दो हरिद्वार के रहने वाले हैं। नेटवर्क बिहार के नालंदा

पैगम्बर मौहम्मद साहब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दें-शफी खान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव जश्ने ईद मिलादुन्नबी उपनगरी ज्वालापुर में धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसाइटी के संयोजन में मंडी का कुंआ एवं बाबा रोशन अली शाह की दरगाह से बैंड बाजों एवं तिरंगे झंडे के साथ गढ़ी वाले पीर तक चादरी जुलूस निकाला गया। अकीदतमंदों ने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal