हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में 15 खाद्य नमूने किए जब्त, भेजे जांच के लिए

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा दिये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जगहों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तीन टीमों द्वारा मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंटों एवं डेयरी दुकानों का निरीक्षण किया गया।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन द्वारा डेसो चौक, सिडकुल एवं शिवालिक नगर क्षेत्रों में स्थित मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। रक्षाबंधन पर्व पर सबसे ज्यादा बिकने वाली मिठाईयों के कुल 06 नमूने प्रयोगशाला जाँच हेतु लिये गये जिसमें बंगाली रसगुल्ला – 01 नमूना, घेवर सादा का – 01 नमूना, मलाई घेवर का – 01 नमूना, गुलाब जामुन – 01 नमूना तथा सफेद रसगुल्ला – 02 नमूना शामिल हैं। रिटेलर एवं रेस्टोरेंट के लिये गये फूड लाइसेंस पर मिठाईयों का निर्माण व बिक्री करने, निर्माण स्थल पर खाद्य पदार्थों को सीधे जमीन पर संग्रह करने तथा साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाये जाने पर 03 मिठाई निर्माताओं एवं विक्रेताओं – बीकानेर मिष्ठान भंडार, डेसो चौक, राजस्थान बीकानेर मिष्ठान भंडार सिडकुल तथा बीकानेर मिष्ठान भंडार सुभाषनगर को नोटिस जारी किया गया है।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय द्वारा रुड़की स्थित मिठाई दुकानों एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। प्रयोगशाला जाँच हेतु मिठाईयों के 02 नमूने तथा एनालॉग पनीर की जाँच हेतु पनीर का 01 नमूना लिया गया। मौके पर अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत न करने तथा साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न पाये जाने पर 03 खाद्य कारोबार कर्ताओं को नोटिस जारी किया गया।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा द्वारा कनखल, जगजीतपुर, रानीपुर मोड़ स्थित मिठाई दुकानों, रिटेल मार्ट एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। कनखल स्थित एक पनीर थोक विक्रेता से पनीर का एक नमूना, जगजीतपुर स्थित डेयरी से खुला दूध का एक नमूना तथा मिठाई दुकान से मावा का एक नमूना प्रयोगशाला जाँच हेतु लिया गया। रानीपुर मोड़ स्थित पिज्जा हट से खाद्य तेल का एक नमूना जाँच हेतु लिया गया।
जगजीतपुर स्थित एक मिठाई दुकान, बिना फूड लाइसेंस के संचालित पायी गयी तथा अस्वास्थ्यकर दशाओं में मिठाईयों एवं चटनी का संग्रह करने के कारण न्यायालय में वाद दायर करने की संस्तुति की गयी तथा 10 kg मिठाईयों एवं चटनी को मौके पर नष्ट कराया गया। जगजीतपुर स्थित एक मार्ट के विरुद्ध, बिना फूड लाइसेंस के मार्ट का संचालन करने तथा एक्सपायर्ड हो चुके खाद्य पदार्थों का विक्रय करने पर चालानी कार्यवाही की संस्तुति की गयी है। रानीपुर मोड़ स्थित 5 स्टार मिठाई दुकान से काजू कतली एवं मलाई बर्फी के 02 नमूने प्रयोगशाला जाँच हेतु लिये गये। इस प्रकार आज जनपद हरिद्वार में मिठाई सहित कुल 15 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जाँच हेतु भेजे गये।

छपार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस संग छापा मारकर नकली मावा बनाते एक आरोपी को किया पकड़ा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस ने सयुंक्त रूप से छापेमारी करते हुए केमिकल द्वारा नकली मावा तैयार करके मंडी में बेचने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने दस कुंतल मावा व भारी मात्रा में कैमिकल भी बरामद किया। टीम

हरिद्वार से चारधाम यात्रा, यात्री पंजीकरण बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 320 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। *यमनोत्री धाम के लिए -59* *गंगोत्री धाम के लिए – 61* *केदारनाथ धाम के लिए -88* *बद्रीनाथ धाम के लिए – 112* *हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

अक्टूबर माह में होने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य जाणता राजा की तैयारियों को लेकर मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अक्टूबर माह में होने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य जाणता राजा की तैयारियों हेतु कार्यकर्ता संगम एवं व्याख्यान माला से पूर्व कार्यक्रम समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

पुलिस ने किया ज्वलैर्स के साथ हुई लूट का खुलासा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वैलर्स के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान व घटना में प्रयुक्त कैंची व मोटरसाईकिल बरामद की गयी है। एसपी सिटी कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि

पुलिस ने किया साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर क्राइम हॉटस्पॉट अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने बिहार के जामताड़ा की तर्ज पर संचालित मगध साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन बिहार और दो हरिद्वार के रहने वाले हैं। नेटवर्क बिहार के नालंदा

पैगम्बर मौहम्मद साहब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दें-शफी खान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव जश्ने ईद मिलादुन्नबी उपनगरी ज्वालापुर में धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसाइटी के संयोजन में मंडी का कुंआ एवं बाबा रोशन अली शाह की दरगाह से बैंड बाजों एवं तिरंगे झंडे के साथ गढ़ी वाले पीर तक चादरी जुलूस निकाला गया। अकीदतमंदों ने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal